इस ट्वीट में सवाल किया गया था कि अब इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ट्विटर पर अपलोड की गई तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया तो हमें
देश गुजरात वेबसाइट पर यह खबर मिली। खबर के मुताबिक यह पुल राजकोट जिले के जाम कंडोराना में बना है। और यह अचानक ढह गया। लेकिन इस खबर में पूरी जानकारी नहीं थी।
हमें
संदेश नामक वेबसाइट पर एक और खबर मिली जिसमें बताया गया कि यह पुराना पुल दोपहर के वक्त ढहा। इस दुर्घटना में किसी की मौत नही हुई। दोपहर के वक्त यातायात नही था इसलिए बड़ी हानि टल गई। पुल के ढहने के बाद मीडिया ने राजकोट के कलेक्टर राहुल गुप्ता से संपर्क किया था और इस दुर्घटना के बारे में जानकारी ली थी।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह पुल 45 साल पुराना है। इसका निर्माण स्टेट रोड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट ने किया था। कुछ सालों बाद पुल की देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपी गई। राहुल गुप्ता ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन नही किया था। पुल काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था इसलिए अचानक ढह गया।
Tools Used
- Google Search
- Google Reverse Image
- Twitter Advanced Search
Result- False