शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024

होमFact Checkसोशल मीडिया में जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह की एक...

सोशल मीडिया में जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह की एक वीडियो क्लिप गलत तरीके से की जा रही है शेयर

Claim

जगन मोहन रेड्डी की मुख्यमंत्री शपत समारोह विधि…..
मुझे यक़ीन नहि हो रहा की ये शपत विधि क्या भारत में ही हो रही है….??? 
वीडीयो पूरा देखे और अंत तक देखे…!!!
पता नहि हमारे देश का क्या होगा…ये सब देखने-सुनने के बाद मन-मस्तिष्क विचलित हो जाता है। एक ऐसा ही दावा काजल हिंदुस्तानी नाम की एक ट्वीटर यूजर ने किया है। आपको बताते चलें कि काजल हिन्दुस्तानी कई समाचार चैनलों पर डिबेट करते हुए भी देखी जाती हैं।

 
Verification
आंध्र प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण के दौरान एक मौलाना द्वारा पढ़े जा रहे कलमा को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप इस आशय के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह शपथग्रहण भारत का ना होकर पाकिस्तान का है!
 

 

 
 
 
वायरल हो रहा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में हजारों बार शेयर किया जा चुका है। इसकी हकीकत जानने के लिए बारीकी से पड़ताल आरम्भ की। इस दौरान हमें अमर उजाला का एक लेख प्राप्त हुआ। इस लेख में जगन मोहन रेड्डी के सीएम पद की शपथ ग्रहण का उल्लेख किया गया है। जगन ने मुख्यमंत्री बनते ही सूबे के गरीब बुजुर्गों की पेंशन की राशि में तीन गुना बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। सबसे खास बात इस आर्टिकल में यह दिखी कि जगन के शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर विभिन्न धर्मावलम्बियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। शपथ ग्रहण से पहले जगन विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में आयोजित समारोह में पहुंचे। खुली जीप में मैदान का चक्कर लगाकर वहां पहुंचे हजारों लोगों की उन्होंने शुभकामनाएं ली। पहले ईसाई पादरी, मुस्लिम मौलवी और फिर हिंदू पुरोहित ने उनके लिए प्रार्थना की।
 
बारीकी से खोजने के बाद हमें वाई एस जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो मिल गया। जिस समाचार चैनल के वीडियो से काट-छाँटकर यह क्लिप वायरल किया जा रहा है उसको पूरा देखने के बाद तस्वीर साफ़ हो गई। असल में जगन मोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में क्रिश्चियन पादरी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  उसके बाद मुसलमान मौलवी ने कलमा पढ़कर उनके और राज्य के लोगों के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। बाद में वैदिक मंत्रोच्चार से हिन्दू पुजारी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया है। इस पूरे वाकये को वीडियो में क्रमशः 2:42 मिनट, 2:49 मिनट और 2:53 मिनट से देखा जा सकता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि सिर्फ मौलवी ने ही जगन को मंच पर शुभकामनाएं दी है। हमारी पड़ताल में साफ़ हो गया कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा भ्रामक है।
 
 
 
Tools Used
  • Twitter Advance Search
  • Google Search
  • Youtube search
  • InVID
 
 
Result: Misleading

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular