Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया गया कि मुस्लिमों द्वारा थूक लगाकर कटिंग के बाद अब थूक लगाकर फेसियल भी किया जाने लगा है.
हाल ही में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के बालों की कटिंग के दौरान थूक का इस्तेमाल करते देखे गए थे. वायरल वीडियो को लेकर जावेद हबीब (Jawed Habib) ने बाद में सफाई भी दी थी.
भारत में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद साल 2020 से ही खाने-पीने की चीजों में थूकने और उसे दूषित करने के नाम पर तमाम वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. इनमे से कई दावे गलत और भ्रामक भी थे, जिन्हें समाज में द्वेष पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया गया.
इसी क्रम में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया कि मुस्लिमों द्वारा थूक लगाकर कटिंग के बाद अब थूक लगाकर फेसियल भी किया जाने लगा है.
Newschecker के कई पाठकों ने हमारे आधिकारिक WhatsApp हेल्पलाइन नंबर (9999499044) पर भी वायरल दावे का सच जानने का अनुरोध किया था.

मुस्लिमों द्वारा थूक लगाकर कटिंग के बाद अब थूक लगाकर फेसियल किये जाने के नाम पर शेयर किये जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए, हमने ‘थूक से मसाज’ कीवर्ड्स को यूट्यूब पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि थूक जिहाद के नाम पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो असल में पिछले एक साल से इंटरनेट पर मौजूद है. जबकि, जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों की कटिंग के दौरान थूक का इस्तेमाल की घटना हाल-फिलहाल की है.

हमने वीडियो के एक की-फ्रेम को Yandex पर भी ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें कई ऐसे यूट्यूब वीडियो प्राप्त हुए जिन्हें साल 2015 में अपलोड किया गया था.

15 मई, 2015 को ‘Jamshed Kamran Khan’ नामक एक यूट्यूब यूजर ने वीडियो को प्रकाशित किया था. CeritaNakGempak नामक एक यूट्यूब यूजर ने 19 मई, 2015 को वायरल वीडियो को प्रकाशित कर लिखा था, “Indian Barber threat their customer..” इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी वायरल वीडियो को साल 2015 में शेयर किया था.
बता दें कि वायरल वीडियो को 13 मई, 2015 को pikabu.ru नामक वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया था. हालांकि, वायरल वीडियो वर्तमान में वेबसाइट पर मौजूद नहीं है.
इस तरह हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि मुस्लिमों द्वारा थूक लगाकर कटिंग के बाद अब थूक लगाकर फेसियल किये जाने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो साल 2015 से ही इंटरनेट पर मौजूद है. थूक जिहाद के नाम पर शेयर किये जा रहे इस वीडियो का जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों की कटिंग के दौरान थूक का इस्तेमाल की घटना से भी कोई संबंध नहीं है. हालांकि, वायरल वीडियो असल में कब का है और कहां का है, इसे लेकर हमारी पड़ताल अभी जारी है. कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर हम उसे अपने लेख में शामिल करेंगे.
YouTube videos
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Salman
November 19, 2025
Runjay Kumar
September 3, 2025
Runjay Kumar
July 24, 2025