Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
चंपई सोरेन के एक वीडियो के साथ दावा किया गया है कि वे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में वापसी करना चाहते हैं।
Fact
यह दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो फरवरी 2024 का है। उस वक़्त चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही थे।
सोशल मीडिया पर भाजपा नेता चंपई सोरेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हेमंत सोरेन की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। दावा किया गया है कि चंपई सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि, जांच में हमने पाया कि यह दावा गलत है।
ज्ञात हो कि इसी वर्ष अगस्त में चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और हालिया झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सरायकेला सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं, झारखंड विधानसभा में 81 में से 56 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीती हैं। जिसके साथ हेमंत सोरेन फिर एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं।
1 दिसंबर 2024 को किये गए एक्स पोस्ट (आर्काइव) में चंपई सोरेन का करीब 1 मिनट का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में वे मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “चंपई सोरेन अब JMM में घर वापसी करना चाहते हैं। पहले ये JMM छोड़कर भाजपा में गए थे और अब वापस JMM में आना चाहते हैं।”

पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर का इलाज बताते डॉक्टर नरेश त्रेहन का यह वीडियो डीपफेक है
Fact Check/Verification
वायरल वीडियो में चंपई सोरेन राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने की बात कहते सुनाई देते हैं। ऐसे में हमें शक हुआ कि यह वीडियो पुराना हो सकता है। वीडियो पर एएनआई का लोगो लगा है। अब हमने संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 2 फरवरी 2024 को एएनआई द्वारा किये गए एक्स पोस्ट में नजर आया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे…वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।”

संबंधित की-वर्ड्स को गूगल सर्च करने पर हमें 2 फरवरी 2024 को एबीपी न्यूज़ द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गाँधी और हेमंत सोरेन की तारीफ़ करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे।
ज्ञात हो कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

सोशल मीडिया पर चंपई सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी की अटकलों के बीच सोरेन ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा है “सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था। कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें।” जिससे स्पष्ट हो जाता है कि वायरल दावा फ़र्ज़ी है।

Conclusion
जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वायरल हो रहा वीडियो फरवरी 2024 का है। उस वक़्त चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही थे। वायरल दावा फर्जी है।
Result: False
Sources
X post by ANI on 2nd February 2024.
Report published by ABP on 2nd February 2024.
X post by Champai Soren on 1st December 2024.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Salman
December 15, 2025
Runjay Kumar
December 13, 2025
Runjay Kumar
December 9, 2025