Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट के माध्यम से दावा किया कि फोर्ब्स ने भारत को एशिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने टीवी चैनल्स पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “क्या न्यूज चैनल्स इस पर आज डिबेट करवाएंगे या फिर केवल हिंदू-मुस्लिम ही दिखाएंगे?” हालांकि, बाद में इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया, लेकिन हमारे पास इसका आर्काइव वर्जन सुरक्षित है।
रणदीप सुरजेवाला द्वारा किए गए ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।
Britannica के मुताबिक, फोर्ब्स को 1917 में बर्टी चार्ल्स फोर्ब्स द्वारा संयुक्त राज्य में स्थापित किया गया था। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स, कंपनी व्यापार, प्रौद्योगिकी, वित्तीय बाजारों, व्यक्तिगत वित्त, खेल और अन्य विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर दैनिक समाचार कवरेज प्रदान करती है, जिसे वर्ष में आठ बार प्रकाशित किया जाता है। फोर्ब्स अपनी सूची में अरबपतियों, 30 से कम उम्र के शीर्ष 30 व्यक्तियों, कॉलेजों और मनोरंजनकर्ताओं के कुछ नामों के लिए रैंक करता है। इसके साथ ही यह प्रौद्योगिकी, संचार, विज्ञान और कानून जैसे संबंधित विषयों पर भी रिपोर्ट करता है। इसी बीच अब उपरोक्त दावा वायरल है कि फोर्ब्स की सूची में भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है। इससे पहले भी फोर्ब्स को लेकर किए गए कई भ्रामक दावों पर हमारी टीम द्वारा फैक्ट चेक किया गया है, जिसे यहां देखा जा सकता है।
वायरल दावे को ट्विटर पर अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है।
ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहां और यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त दावे को फेसबुक पर भी कई यूजर्स द्वारा पोस्ट किया गया है।
फेसबुक पोस्ट को यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।
फेसबुक पर उपरोक्त दावे को कितने लोगों ने पोस्ट किया है, यह जानने के लिए हमने Crowd Tangle टूल की मदद ली। इस दौरान हमने पाया कि पिछले 24 घंटे में फेसबुक पर इस संदेश को 5 से अधिक बार पोस्ट किया गया है।
क्या इस साल फोर्ब्स द्वारा एशिया के भ्रष्ट देशों को लेकर कोई रिपोर्ट जारी की गई है? इसका सच जानने के लिए हमने पड़ताल शुरु की। सबसे पहले हमने कुछ कीवर्ड्स की सहायता से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें 13 मार्च 2017 को फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित वायरल दावे से सम्बंधित एक लेख प्राप्त हुआ।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में जारी की गई सूची में भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया था, वहीं दूसरे नंबर पर वियतनाम, तीसरे पर थाईलैंड, चौथे नंबर पर पाकिस्तान और पांचवे स्थान पर म्यांमार का नाम सूची में शामिल था। फोर्ब्स पर प्रकाशित पूरी खबर को यहां पढ़ा सकता है।
पड़ताल के दौरान ही हमें 19 नवंबर 2017 को फोर्ब्स द्वारा ट्वीट किया गया एक पोस्ट प्राप्त हुआ, जिसमें पीएम मोदी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए भारत को एशिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया था। इसके साथ फोर्ब्स पत्रिका का एक लिंक को भी शेयर किया गया था, जहां पर फोर्ब्स में प्रकाशित पूरी खबर को पढ़ा जा सकता है।
वायरल दावे का सच पता लगाने के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की सहायता से दोबारा गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें साल 2017 में प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं, जिनमें अखबार की वायरल कटिंग प्रकाशित की गई थी।
इसके अलावा हमें 28 जनवरी 2021 को Forbs द्वारा प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सबसे खराब देशों की सूची जारी की गई थी, लेकिन एशिया को लेकर ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है।
फोर्ब्स ने साल 2021 में एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की कोई सूची जारी की है या नहीं यह जानने के लिए हमने फोर्ब्स के ट्विटर हैंडल और वेबसाइट को खंगाला, लेकिन हमें वायरल दावे से संबंधित कोई जानकारी हासिल नहीं हुई।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों से यह साफ होता है कि फोर्ब्स की सूची में भारत एशिया का सबसे भ्रष्ट देश है, ऐसी कोई सूची साल 2021 में जारी नहीं की गई है। यह सूची साल 2017 में जारी की गई थी, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Media Reports
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
June 30, 2025
Runjay Kumar
June 25, 2025
Runjay Kumar
June 11, 2025