Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
23 जुलाई 2021 को शुरू हुए खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। 205 देशों के हजारों खिलाड़ियों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए पदक जीतने की कोशिश की। पदक तालिका में 113 मेडल जीतकर अमेरिका जहां पहले स्थान पर रहा, तो वहीं भारत 7 मेडल जीतकर 48वें स्थान पर रहा। भारत के खाते में एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए। भले ही टोक्यो ओलंपिक खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जारी है। दरअसल नीरज चोपड़ा और पुरुष हॉकी टीम की वजह से इस बार का ओलंपिक भारत के लिए बेहद खास रहा। एक तरफ जहां नीरज चोपड़ा ने पहली बार जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड दिलाया, तो वहीं पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया। जिसके बाद हर राज्य ने अपने खिलाड़ियों को इनाम देना शुरू कर दिया।
इसी क्रम में, पंजाब सरकार ने टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की, तो वहीं हरियाणा सरकार ने ढ़ाई करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। जबकि केंद्र सरकार सभी हॉकी खिलाड़ियों को 30 लाख रुपए नकद इनाम दे रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पुरुष हॉकी टीम को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए इनाम लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक उनकी टीम इनाम राशि नहीं लेगी।
Crowd Tangle टूल की सहायता से किए गए एक विश्लेषण के मुताबिक, इस दावे को सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फेसबुक पर With RG की पोस्ट को सबसे ज्यादा शेयर और लाइक मिले हैं। लेख लिखे जाने तक, इस पोस्ट पर 1.9K शेयर और 11K लाइक थे।
पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। सोचने वाली बात है, अगर सच में हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने ऐसा कोई बयान जारी किया होता, तो यह खबर मीडिया की सुर्खियों में होती।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने मनप्रीत सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। बल्कि सर्च के दौरान कप्तान मनप्रीत सिंह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जो पोस्ट मिली, वो दावे के बिल्कुल विपरीत थी। दरअसल 5 अगस्त को जब हॉकी टीम ने मेडल जीता था, तो पीएम मोदी ने ट्वीट कर मनप्रीत सिंह की तारीफ की थी और उन्हें बधाई दी थी। जिसका रिप्लाई देते हुए मनप्रीत सिंह ने पीएम मोदी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था। इतना ही नहीं मनप्रीत ने भाजपा के ट्वीट का भी रिप्लाई देते हुए समर्थन के लिए शुक्रिया कहा था।
पड़ताल के दौरान वायरल दावे से जुड़ा एक वीडियो Lallantop के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो में भारतीय हॉकी टीम पीएम मोदी से फोन पर बात करती हुई नजर आ रही है। हमने 3 मिनट के इस वीडियो को पूरा देखा, हमें वीडियो में कहीं भी कृषि कानून का कोई जिक्र नहीं मिला। भारतीय हॉकी टीम पीएम मोदी से बात करने के बाद नाराज नहीं बल्कि बेहद खुश नजर आई।
दावे का पूरा सच जानने के लिए आखिर में हमने पंजाब हॉकी संगठन के Management Secretary Officer Kulbir Singh Saini से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। हॉकी टीम या फिर कप्तान मनप्रीत की तरफ से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब हॉकी टीम को लेकर गलत दावा वायरल हुआ है। इससे पहले पंजाबी भाषा में ये दावा वायरल हुआ था। तब हमने दावे की पड़ताल कर सच सामने रखा था। पंजाबी भाषा में वायरल दावे का फैक्ट चैक यहां पर पढ़ा जा सकता है।
पड़ताल के दौरान हमें आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दावे से जुड़ा एक ट्वीट मिला। दरअसल हॉकी टीम के मेडल जीतने के बाद ट्विटर पर बधाइयों का तांता लग गया था। इसी क्रम में सांसद भगवंत मान ने भी ट्वीट करते हुए कहा था, “प्रधानमंत्री जी पुरुष हॉकी और महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कमाल का प्रदर्शन किया है। सभी गोल किसान-मजदूरों के बेटे-बेटियों ने स्कोर किए हैं। कृषि कानूनों को वापस लेकर इन्हें तोहफा दे दीजिए।” जिसके बाद से ही ये दावा वायरल है।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक, हॉकी टीम को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। हॉकी टीम या फिर कप्तान मनप्रीत सिंह ने इनाम लेने से इनकार नहीं किया है।
Read More : रेसलर प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं जीता गोल्ड मेडल, भ्रामक दावा हुआ वायरल
Claim Review: भारतीय हॉकी टीम ने इनाम लेने से किया इनकार। Claimed By: Viral social media post Fact Check: False |
Youtube –https://www.youtube.com/watch?v=0QqRSxmpEGM
Twitter –https://twitter.com/manpreetpawar07/status/1423243496832454659
Twitter –https://twitter.com/manpreetpawar07/status/1423490723056291840
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shubham Singh
June 27, 2022
Neha Verma
June 30, 2021
Pragya Shukla
August 7, 2021