Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने अतीक अहमद और अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाया।
इस दावे के साथ शेयर किए गए कई अन्य सोशल मीडिया पोस्ट्स को यहाँ, यहाँ और यहाँ देखा जा सकता है।
Fact
दावे की जांच के लिए सबसे पहले हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें इस तस्वीर के साथ अखिलेश यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल से 14 नवंबर 2022 को किया गया एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल तस्वीर मौजूद है।
इस एक्स थ्रेड में किए गए एक अन्य ट्वीट के कैप्शन में अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि का जिक्र किया है।
जांच में आगे हमने ‘मैनपुरी’ और ‘मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि’ कीवर्ड को गूगल सर्च किया। परिणाम में हमें इस तस्वीर के साथ कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। 14 नवंबर 2022 को आजतक द्वारा प्रकशित रिपोर्ट में बताया गया है कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई सीट के उपचुनाव के लिए, डिंपल यादव का नामांकन भरने से पहले डिंपल यादव और अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने गए थे। यह तस्वीर उसी समय की है।
इस खबर को सत्यापित करती अन्य मीडिया रिपोर्टस को यहाँ और यहाँ भी पढ़ा जा सकता है।
ज्ञात हो कि 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि यह तस्वीर अतीक की हत्या से करीब 5 महीने पहले की है।
Result: False
Sources
X posts shared by Akhilesh Yadav on 14 November 2022.
Report published by Aaj Tak on 14 November 2022.
Report published by Jagran on 14 November 2022.
Report published by Hindustan on 14 November 2022.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Salman
July 3, 2025
Salman
July 1, 2025
Salman
June 30, 2025