Claim
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कश्मीर हिंदुओं की भूमि है, उसमें पाकिस्तान और इस्लाम धर्म का कोई हक नहीं है।
Verification
कश्मीर हिन्दुओं की भूमि है उसपर इस्लाम और पाकिस्तान का कोई हक़ नहीं बनता, ऐसा एक बयान यह कहकर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है कि इसे सऊदी के प्रिंस ने कहा है।
वायरल हो रही खबर की पड़ताल के लिए हमने गूगल खंगालना आरम्भ किया। इस आशय के साथ कि क्या वाकई सऊदी के प्रिंस ने ऐसा कोई बयान दिया है। इस दौरान हमारी नजर दैनिक जागरण की एक खबर पर पड़ी। इस खबर के मुताबिक़ सऊदी के प्रिंस ने पाकिस्तानियों को सऊदी का गुलाम कहा है।
खबर के अनुसार सऊदी के आम लोग खुद को इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद साहब का असली वंशज मानते हैं। उनके मुताबिक़ भारत सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग कन्वर्टेड मुस्लिम हैं जिन्होंने हिन्दू धर्म से खुद को इस्लाम में परिवर्तित किया है। पूरी खबर को
यहां पढ़ा जा सकता है।
कई लेख पढ़ने के बाद भी सऊदी अरब के प्रिंस द्वारा इस तरह का कोई बयान हमें नहीं मिला। बारीकी से खोजने पर यूट्यूब पर एक वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में शेख की वेशभूषा में बैठा व्यक्ति वायरल हो रही बात कहता देखा जा सकता है। यह तर्क देने वाले व्यक्ति का नाम इमाम मोहम्मद ताहीदी है। इस व्यक्ति का दूर-दूर तक सऊदी राजघराने से कोई ताल्लुक नहीं है।
विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक़ ताहीदी ऑस्ट्रेलिया मूल के इरानी शिया मुसलमान हैं।
खबर वायरल हो जाने के बाद इमाम ताहीदी ने एक ट्वीट के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि वे सऊदी के प्रिंस नहीं हैं।
साल 2017 में
ताहीदी का एक बयान जो भारतीय इस्लामिक कट्टरवादियों पर था काफी चर्चा में रहा। उनके मुताबिक़ यदि वे भारत चले आये तो वहां रहने वाले कट्टर इस्लामिक लोग मुल्क छोड़कर अरब में छुट्टियां मनाने चले जाएंगे। इमाम दुनियाभर में इस्लाम पर प्रवचन देने के लिए जाने जाते हैं।
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की फोटो नीचे देख सकते हैं जो ताहिदी की फोटो से बिलकुल अलग है।
हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि कश्मीर पर इस तरह का बयान सऊदी प्रिंस ने नहीं दिया है।
Tools Used
- Twitter Advanced Search
- Google Search
- YouTube Search
Result- False