Thursday, April 17, 2025
हिन्दी

Fact Check

Fact Check: पोलिंग बूथ पर हुई धांधली का बताकर वायरल हुआ यह वीडियो कर्नाटक का नहीं है

Written By Saurabh Pandey, Edited By By
May 15, 2023
banner_image

Claim
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है.
Fact
यह वीडियो साल 2022 में पश्चिम बंगाल में हुए निकाय चुनावों का है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है.

https://twitter.com/Prembha87773408/status/1657658832997457928

10 मई, 2023 को संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, सूबे की कुल 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 135 सीटों पर विजय हासिल हुई है. सत्तारूढ़ भाजपा को महज 66 सीटों पर सफलता मिली है. आमतौर पर चुनावों के बाद अक्सर धांधली या फर्जीवाड़े के दावे वायरल होते हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है.

Fact Check/Verification

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि दावे के इतर यह वीडियो साल 2022 के फरवरी माह से ही इंटरनेट पर मौजूद है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है.
गूगल सर्च से प्राप्त परिणाम

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने 27 फरवरी, 2022 को एक ट्वीट शेयर कर इस वीडियो को दक्षिण दम दम में नगर पालिका चुनावों के दौरान धांधली का बताया था.

https://twitter.com/paulagnimitra1/status/1497855463916195843

इसके अतिरिक्त, हमें यह भी जानकारी मिली कि कई अन्य भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी यही वीडियो साल 2022 के ही फरवरी-मार्च महीने में पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों से जोड़कर शेयर किया था.

https://twitter.com/Amitava_BJP/status/1497883511562203138
https://twitter.com/LP85051804/status/1498570641817350146

उपरोक्त ट्वीट्स में दी गई जानकारी की सहायता से हमने ‘লেকভিউ স্কুল, বুথ নম্বর ১০৮, ওয়ার্ড ৩৩, দক্ষিণ দমদম পৌরসভা’ कीवर्ड्स को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में 2022 में हुए निकाय चुनावों का है.

गूगल सर्च से प्राप्त परिणाम

सर्च परिणामों में प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, TV9 Bangla, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम बंगाल इकाई तथा The News বাংলা द्वारा इस वीडियो को पश्चिम बंगाल में साल 2022 में आयोजित निकाय चुनावों का बताया गया है.

Conclusion

इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो साल 2022 के फरवरी माह में आयोजित पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों का है.

Result: False

Our Sources
YouTube video published by TV9 Bangla on 27 February, 2022
Facebook post shared by The News বাংলা on 26 February, 2022
Facebook post shared by CPIM West Bengal on 27 February, 2022
Tweet shared by BJP MLA Agnimitra Paul on 27 February, 2022

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

17,826

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage
cookie

हमारी वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है

हम कुकीज़ और समान प्रौद्योगिकियों का उपयोग करते हैं ताकि सामग्री को व्यक्तिगत बनाने में मदद मिल सके, विज्ञापनों को अनुकूलित और मापने में मदद मिल सके, और बेहतर अनुभव प्रदान कर सके। 'ठीक है' क्लिक करके या कुकी पसंद करने में एक विकल्प को चालू करके, आप इस से सहमत होते हैं, हमारे कुकी नीति में विस्तार से व्याख्या की गई रूप में।