Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Kolkata में चुनाव का बिगुल बज चुका है, चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है कि 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग होगी। तो वहीं 2 मई को वोटों की गिनती की जायेगी। इसी के मद्देनजर कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट ने आज पश्चिम बंगाल में एक बड़ी रैली की। दोनों इस बार मिलकर एक साथ चुनाव में उतरने वाले हैं। दोनों पार्टियों ने मिलकर बंगाल से ममता और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का नारा दिया। इसी बीच Kolkata ब्रिगेड परेड ग्राउंड रैली की बताते हुए एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। तस्वीर में लाखों की संख्या में लोग को झंड़े पकड़े हुए देखा जा सकता है।
कांग्रेस और इंडियन सेकुलर फ्रंट ने अपने कई ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। कांग्रेस नेता P.L. Punia और इंडियन सेकुलर फ्रंट के नेता MD salim ने भी इस तस्वीर को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड रैली का बताते हुए शेयर किया। हालांकि दोनों ने ही इस तस्वीर को बाद में डिलीट भी कर दिया।


पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें ये तस्वीर इमेज स्टॉक वेबसाइट Alamy पर मिली। जिसे हाल-फिलहाल नहीं बल्कि 3 फरवरी 2019 को पोस्ट किया गया था। वेबसाइट पर इस तस्वीर को 2019 के आम चुनाव से पहले Kolkata में हुई एक रैली का बताया गया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें Peoples Democracy की वेबसाइट पर इस तस्वीर से जुड़ी एक रिपोर्ट मिली। जिसे 3 फरवरी 2019 को पोस्ट किया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में आम चुनाव से पहले Kolkata ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 5 पार्टियों ने मिलकर रैली की थी। जिनमें से एक इंडियन सेकुलर फ्रंट थी। रैली के दौरान ही इन तस्वीर को लिया गया था।
छानबीन के समय हमें Deepayan Sinha नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इस तस्वीर से जुड़ा वीडियो मिला। जिसे 3 फरवरी 2019 को अपलोड किया गया था। कैप्शन में वीडियो को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कई पार्टियों द्वारा की गई रैली का बताया गया है।
सर्च के दौरान हमें India Today के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज की Kolkata रैली से जुड़ी कई तस्वीरें मिली। जो कि वायरल तस्वीर से काफी अलग है। हमें ABP के यूट्यूब चैनल पर आज की रैली से जुड़ा एक वीडियो भी मिला। जिसमें दिखाया गया है कि हजारों लोग आज की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि रैली का नजारा वायरल तस्वीर से काफी अलग है।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक वायरल तस्वीर हालिया कोलकाता रैली की नहीं है। वायरल तस्वीर साल 2019 के आम चुनाव से पहले हुई कोलकाता में एक रैली के दौरान की है। जिसे हालिया रैली का बताकर शेयर किया जा रहा है।
Peoples Democracy – https://peoplesdemocracy.in/2019/0210_pd/west-bengal-brigade-turns-red-sea
India Today – https://twitter.com/IndiaToday/status/1366010829833867271
ABP – https://www.youtube.com/watch?v=PaBkcqHlGlk
Youtube – https://www.youtube.com/watch?v=7ZddmU_BCH0
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
September 15, 2025
Tanujit Das
September 6, 2024
Komal Singh
August 27, 2024