Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बीते दिनों चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट में भारत समेत दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इसी बीच पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि इस समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जाने लगा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘देश की बर्बादी’ का जिम्मेदार बताया है।
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में इस समय हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पंजाब में स्थिति बेहद भयावह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ के चलते राज्य में करीब 1300 गांव प्रभावित हुए हैं और 43 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मुस्लिम लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो के साथ दावा किया गया कि बाढ़ के बीच पंजाब में मिट्टी के नीचे से अमेरिकी डॉलर निकल रहे हैं।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि ‘वोट चोरी’ विवाद के बीच उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि एससीओ समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को ‘देश की बर्बादी’ का जिम्मेदार बताया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जाने लगा कि मुस्लिम समाज के लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। हमारी जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पंजाब में एक परिवार ने जमीन में डॉलर गाड़ रखे थे, जो बाढ़ के बाद बर्बाद हो गए। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि राजनाथ सिंह ने ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का फिनिशर कहा। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
JP Tripathi
November 22, 2025
JP Tripathi
November 21, 2025
JP Tripathi
November 8, 2025