Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे।
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर जाने का दावा गलत है। 1 साल पुराना यह वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान का है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंच गए। वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक मंदिर में बैठकर पुजारियों के बीच पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “बिहार चुनाव हारते ही शहजादा मंदिर में बिहार की हार से भगवा, जनेऊ सब याद आ गए सनातनियों यूंही झटके देते रहो एक दिन अयोध्या में नाक रगड़ता मिलेगा।” वायरल पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। ऐसे अन्य पोस्ट्स यहां, यहां और यहां देखें।

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी के त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने के दावे से वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान आजतक के यूट्यूब चैनल पर 14 मार्च 2024 को अपलोड किए गए वीडियो में वायरल क्लिप वाला हिस्सा नजर आया। यह वीडियो उस समय का है जब राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नासिक पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की थी। पूरे वीडियो में मंत्रोच्चार के बीच राहुल गांधी पुजारियों के साथ पूजा अर्चना के बाद आरती करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पड़ताल के दौरान ज़ी 24 तास के यूट्यूब चैनल पर भी 14 मार्च 2024 को अपलोड की गई वीडियो रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में भी बताया गया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नासिक पहुँचने पर राहुल गांधी ने कई नेताओं के साथ त्रयंबकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी।
खोजने पर हमें राहुल गांधी का यह वीडियो कई समाचार संस्थानों द्वारा प्रकाशित खबरों में मिला। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 14 मार्च को नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इसके अलावा, कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर भी 15 मार्च 2024 को अपलोड किये गए वीडियो में बताया गया है कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
पढ़ें- सऊदी अरब में उमरा यात्रियों की बस दुर्घटना का बताकर वायरल हुआ 8 साल पुराना असंबंधित वीडियो
पड़ताल के दौरान हमने कांग्रेस और राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। लेकिन हमें कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं मिली, जहां इस बात का जिक्र किया गया हो कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर गए थे।
वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने मंदिर के एक पुजारी आचार्य शिवांग से बात की। उन्होंने बताया कि हालिया दिनों में राहुल गांधी नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर नहीं आये हैं।
हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से स्पष्ट हो गया कि बिहार चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर जाने का दावा गलत है। उनका यह वीडियो करीब 1 साल पुराना है, जब वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे।
Sources
YouTube Video Aajtak on March 14, 2024
YouTube Video Zee24 Taas on March 14, 2024
YouTube Video Kanak News On March 14, 2024
YouTube Video News9 Live on March 14, 2024
Telephonic Conversation With Temple Priest
Runjay Kumar
November 27, 2025
Runjay Kumar
November 26, 2025
Salman
November 25, 2025