Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral Video
((यूपी की महिलायें हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं, ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं।))
राहुल गांधी द्वारा मंच पर खड़े होकर ऐसा बयान देने वाला एक वीडियो क्लिप बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
नया धमाका @RahulGandhi का..
यूपी में ऐसी महिलाएं हैं जो हर हफ्ते 1 और साल में 12 बच्चे पैदा कर सकती हैं… अब इनको कोई जुतिया दे तो क्या गलत करें. pic.twitter.com/6j2ELVuMB6— राज तिवारी (चौकीदार ) (@RajTiwa56444261) April 24, 2019
Investigation
राहुल गांधी अक्सर अपने भाषणों को लेकर सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में रहते हैं। इस बार यूपी की महिलाओं पर कथित टिप्पणी वाला ऐसा वीडियो क्लिप हमें प्राप्त हुआ जिस पर भरोसा करना थोड़ा कठिन लग रहा था। हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाये इस बात का शायद ही किसी को अंदेशा रहता हो। हकीकत जानने के लिए हमने वायरल हो रहे वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट लिए। गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जब हमने इसकी पड़ताल शुरू की तो कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स दिखाई दिए जिन्होंने इस तरह की वीडियो क्लिप्स शेयर की थी। सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किये गए ऐसे ही एक वीडियो को नीचे क्लिक कर देखा जा सकता है।
अभी तक तो मंद बुद्धि तक सीमित था पर अब तो यह पागलपन की पराकाष्ठा है क्या इन्हें देश की सत्ता सौंप दें।
#हे_भगवान_चमचों_को_ऊपर_बुला_ले
यूपी में ऐसी महिलाएं हैं जो हर सप्ताह एक बच्चा पैदा कर सकती हैं।
ऐसी महिलाएं हैं जो साल में 52 बच्चे दे रही हैं। #राउल_विंसी pic.twitter.com/ydwzIvtwFN— JP SANCHOLI (चौकीदार) (@JPSancholi1) April 24, 2019
वायरल हो रहे वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से Chowkidar Archana sharma ने भी ट्वीट किया है जिसे नीचे क्लिक कर देखा जा सकता है.
यूपी में ऐसी महिलाएं है जो हर सप्ताह 1 बच्चा पैदा कर सकती है…… ऐसी महिलाएं भी है जो साल में 52 बच्चे दे रही है: श्री राहुल गांधी जी pic.twitter.com/CsoInNLQyY
— Chowkidar Archana Sharma…. (@ARCHANA2371226) April 25, 2019
इमेज रिवर्स की मदद हमें ख़बर की तह तक नहीं ले जा पाई। अब बारी थी गूगल को खंगालकर सच्चाई सामने लाने की। कुछ कीवर्ड्स के प्रयोग के बाद हमें एक वीडियो दिखा जो करीब 8 साल पुराना था और इसे इंडिया टीवी ने अपलोड किया था। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद हमें पता चला कि राहुल गांधी ने RTI में मिले जवाब के बारे में कहा था कि कैसे साल में पैदा 52 बच्चे एक ही महिला के नाम पर दर्ज कर फर्जीवाड़ा चलाया जा रहा है। वायरल हो रहे तथ्यों को जानने के लिए इस वीडियो को 5:24 सैकेंड से देखा जा सकता है।
वीडियो में राहुल गांधी एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। यह जनसभा यूपी के फूलपुर में आयोजित की गई थी। इसी वीडियो के एक हिस्से को आधा काट कर वायरल किया जा रहा है।
Result: Misleading
Raushan Thakur
March 10, 2025
Komal Singh
March 10, 2025
Runjay Kumar
March 10, 2025