Copyright © 2022 NC Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Fact Check
तबरेज अंसारी का नही है यह वायरल वीडियो, शेयर करने से पहले पढ़ें पूरी खबर
Claim
तबरेज अंसारी का आखरी वीडियो . अल्लाह जन्नत उल फिरदौस में आला मोकाम दे तबरेज़ भाई को
तबरेज अंसारी का आखरी वीडियो
अल्लाह जन्नत उल फिरदौस में आला मोकाम दे तबरेज़ भाई को pic.twitter.com/xXq9CLDbd2
— Suhaib Akram #UST (@SuhaibBadshahhH) July 1, 2019
Verification
झारखण्ड में कथित मॉब लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज अंसारी का नाम लेकर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। सन्देश के साथ अटैच वीडियो में कहा जा रहा कि यह तबरेज का आखिरी वीडियो है। हालाँकि वीडियो में दिख रहे युवक का चेहरा तबरेज अंसारी के चेहरे से अलग दिखाई दे रहा है।
पड़ताल के दौरान एक और वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया है कि यह तबरेज का आखिरी सन्देश है।
बारीकी से पड़ताल करने पर पता चला कि यही वीडियो सितम्बर साल 2015 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। उबैद-ए-रज़ा नमक यूट्यूब यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है। इस वीडियो के साथ कुछ कमेंट भी किए गए हैं। कमेंट किए गए शब्द किस भाषा के हैं इसके लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली। इस दौरान हमें पता चला कि कमेंट किए गए शब्द किसी भी भारतीय भाषा के नही है। लिखे गए शब्द अज़रबैजानी भाषा में है।
बारीकी से पड़ताल करने पर हमें एक और लिंक प्राप्त हुआ। picdeer.com पर भी वायरल वीडियो को अपलोड किया गया है। यह वीडियो भी काफी पुराना है। और इस पर किए गए कमेंट भी अज़रबैज़ानी भाषा में हैं।
गौर से देखने पर पता चलता है कि मृतक तबरेज अंसारी और वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के चेहरे में कोई समानता नही है। हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया कि वायरल हो रहा वीडियो तबरेज़ अंसारी का नही है।
Tools Used
- InVID
- Google Reverse Image
- Youtube
Result: False
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.