Claim
सड़कों पर जलजमाव के एक वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स इसे दिल्ली का बता रहे हैं। इस वीडियो में सड़कों पर पानी भरा नज़र आ रहा है और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो के जरिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की जा रही है।

Fact
दावे की पड़ताल के दौरान हमें एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर का कमेंट मिला, जिसमें इसे हरियाणा का बताया गया है। इसके बाद हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से यूट्यूब पर खोजना शुरू किया।

हमें यूट्यूब पर चार दिन पुराना एक शॉर्ट वीडियो मिला, जिसे हरियाणा के रोहतक का बताया गया है। इसके बाद हमने ‘रोहतक बारिश’ कीवर्ड को गूगल सर्च किया। हमें ‘Haryana News Express’ नामक यूट्यूब चैनल पर 30 जून, 2022 को अपलोड किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो के मुताबिक, मानसून की पहली बारिश में ही रोहतक जिला डूब गया। करीब 13 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे रोहतक जलमग्न हो गया। चैनल द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में वायरल वीडियो का अंश देखा जा सकता है।
खोजने पर हमें आम आदमी पार्टी हरियाणा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा 01 जुलाई को किया गया एक ट्वीट मिला, जिसमें रोहतक में हुई भारी बारिश के बारे में उल्लेख किया गया है। इस वीडियो में वायरल वीडियो के अलग एंगल का दृश्य देखा जा सकता है।
इस तरह हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि हरियाणा के रोहतक में हुई बारिश का वीडियो, दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है।
Result: Partly False
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: [email protected]