शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमFact CheckViralहिरासत के दौरान झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी के वीडियो को एडिट कर...

हिरासत के दौरान झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी के वीडियो को एडिट कर किया गया शेयर

ट्विटर पर दो अलग-अलग कैप्शन के साथ हिरासत के दौरान झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर वायरल हो रहे पहले वीडियो को Haraprasad Behera नाम के एक यूजर ने “उप्र में भाजपा मुक्त सरकार की शुभारंभ।“ कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें फर्श पर बनी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर प्रियंका गांधी झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं।

ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो को एक अन्य यूजर द्वारा “खुद अपनी ही पार्टी का सफाया करती हुई प्रियंका वाड्रा गांधी” कैप्शन के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया। जिसमें प्रियंका गांधी फर्श पर बनी अपनी ही पार्टी के प्रतीक चिह्न की तस्वीर पर झाड़ू लगा रही हैं।

Fact Check/Verification

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि ये वीडियो एडिटेड है। 

कुछ कीवर्ड की सहायता से की गई पड़ताल में हमें अलग-अलग न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित लेख मिले। यह लेख, कहीं 4 अक्टूबर और कहीं 5 अक्टूबर को प्रकाशित किए गए थे। लेख में प्रियंका गांधी की वास्तविक वीडियो क्लिप भी अपलोड की गई है।

(4 अक्टूबर को नवभारत में प्रकाशित लेख)

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में बीते 3 अक्टूबर को किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 किसान, 3 बीजेपी से जुड़े लोग और 1 पत्रकार शामिल है। इस घटना के बाद 4 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहां PAC गेस्ट हाउस में रखा गया, जहां पर झाड़ू लगाते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

(कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का वीडियो क्लिप)

पड़ताल के दौरान हमें INC युवा मोर्चा अथ्यक्ष B.V. Srinivasan द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया वीडियो मिला, जिसमें हिरासत में प्रियंका गांधी अनशन के दौरान गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती दिख रही हैं।

कांग्रेस के Youtube चैनल पर भी कैप्शन, ‘ये अनशन है- अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए,’ के साथ इस वीडियो को अपलोड किया गया है।

(कांग्रेस के Youtube पर अपलोड वास्तविक वीडियो)

Conclusion

मीडिया रिपोर्ट्स और कांग्रेस की अधिकारिक सोर्स पर अपलोड वीडियो से स्पष्ट होता है कि वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है।

Result: Manipulated Media

Read More: क्या प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाभ मिलने के सवाल पर लाभार्थी ने कहा- कुछ नहीं मिला?

Our Sources

नवभारत: https://www.enavabharat.com/state/uttar-pradesh/lakhimpur-kheri-violence-updates-priyanka-gandhi-vadra-cleaning-video-viral-watch-428420/

जागरण: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-lakhimpur-kheri-violence-video-of-priyanka-gandhi-sweeping-pac-guest-house-in-sitapur-in-police-custody-goes-viral-22081724.html

INC POST: https://www.youtube.com/watch?v=sfUVBXF77dY


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular