शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024

होमहिंदीकांग्रेस के स्थापना दिवस के वीडियो को मनमोहन सिंह के जन्मदिन का...

कांग्रेस के स्थापना दिवस के वीडियो को मनमोहन सिंह के जन्मदिन का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया शेयर

Claim:

मनमोहन सिंह अपना केक काटने के लिए भी स्वतंत्र नहीं हैं।

Verification:

आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। वहीं सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक वीडियो शेयर हो रही है जिसमें राहुल गांधी और मनमोहन सिंह केक काटते हुए नज़र आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह अपना केक काटने के लिए भी स्वतंत्र नहीं हैं।

कुछ टूल्स और कीवर्ड्स की मदद से हमने मनमोहन सिंह के वायरल वीडियो को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित कई परिणाम मिले।

YouTube खंगालने पर हमें मनमोहन सिंह का वायरल वीडियो Congress और राहुल गांधी के आधिकारिक चैनल पर मिला। वायरल वीडियो को देखने के बाद हमने जाना कि यह वीडियो दिसंबर 2018 का है। वहीं पड़ताल से हमें पता लगा कि वायरल वीडियो मनमोहन सिंह के जन्मदिन का नहीं बल्कि कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस का है। इस मौके पर राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और मनमोहन सिंह के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी के कई सीनियर लीडर भी मौजूद थे। 

हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि वायरल हो रही वीडियो मनमोहन सिंह के जन्मदिन की नहीं है।

Tools Used:

  • Google keywords Search 
  • Google Reverse Image Search
  • YouTube Search

Result: Misleading 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular