Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim:
संसद में स्मृति ईरानी ने दुर्गा पूजा को सबसे ज्यादा विवादास्पद और नस्लवादी त्यौहार बताया है।
दुर्गापूजा सबसे ज्यादा विवादास्पद और नस्लवादी त्योहार है: स्मृति ईरानीpic.twitter.com/PkjzR2Og62
— काकावाणी کاکاوانی (@AliSohrab007) September 19, 2019
Verification:
ट्विटर पर काकावाणी नामक यूज़र ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक वीडियो को साझा किया है। दावा किया जा रहा है कि ईरानी ने मां दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वायरल वीडियो एक टीवी न्यूज़ चैनल का है, जिसमें स्मृति ईरानी संसद में अंग्रेजी में बोलती हुई नज़र आ रही हैं। स्मृति ईरानी के वायरल वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर साझा किया जा रहा है।
दुर्गापूजा सबसे ज्यादा विवादास्पद और नस्लवादी त्योहार है: स्मृति ईरानीpic.twitter.com/0u2KhUHj7r
— Khalid Salmani (@khalidsalmani1) September 19, 2019
पड़ताल के दौरान हमने गूगल पर अलग-अलग कीवर्डस की मदद से वायरल वीडियो को खंगाला तो पता चला कि यह वीडियो साल 2016 का है।
लेकिन सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के 3 साल पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर शेयर किया जा रहा है।
दरअसल स्मृति ईरानी ने 24 फरवरी 2016 को संसद में रोहित वेमुला और जेएनयू से जुड़े मद्दों पर अपने जवाब में JNU के कुछ छात्रों का एक बयान पढ़कर सुनाया था। जिसमें उन्होंने वायरल हो रहे शब्द नहीं कहे थे। सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के 2016 के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसे दावे किए जा रहे हैं।
Tools Used:
Result: False
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022