Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
हिंदी
Claim:
हम पहले मुसलमान हैं… हम इस देश के मालिक है!हम देश के बफादार नहीं है… वफादार कुत्ता होता है।
हम पहले मुसलमान हैं… हम इस देश के मालिक हैं !
हम देश के वफादार नहीं हैं… वफादार कुत्ता होता है। pic.twitter.com/FyAj0c5tzI
— Vikash Singh (@iSinghVikash) January 1, 2020
Verification:
ट्विटर पर विकास सिंह नाम के यूज़र द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। यह किसी न्यूज़ चैनल की वीडियो है और वायरल वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सबसे पहले हम मुसलमान है और दूसरे पर हम हिंदुस्तानी। अगर किसी कानून से इस्लाम का टकराव होता है तो हम इस्लाम के साथ हैं। हम उस संविधान/कानून को मानने को तैयार नहीं है। हम इस देश के मालिक हैं, देश के वफादार नहीं। हम इस देश के कुत्ते नहीं हैं। जबकि वफादार तो कुत्ता होता है हम देश के मालिक हैं।
काँग्रेस का बड़ा नेता “नसीमुद्दीन सिद्दीकी” कह रिया…
हम मुसलमान पहले हैं हिन्दुस्तानी बाद में, हम इस देश के वफ़ादार नहीं हैं मालिक हैं… वफ़ादार तो कुत्ता होता है
इस्लाम से टकराने वाले संविधान को हम नहीं मानेंगे— कृष्णा सिन्हा (@Krishna29892392) January 2, 2020
“हम पहले मुसलमान हैं, हम उस संविधान कानून को नहीं मानते, हम इस देश के मालिक हैं, हम देश के वफादार नहीं हैं… वफादार कुत्ता होता है।’ pic.twitter.com/rKI9HrIeg2
— चारु मित्र (@VRZTls1gchqayvf) December 31, 2019
हम पहले मुसलमान हैं… हम इस देश के मालिक हैं !
हम देश के वफादार नहीं हैं… वफादार कुत्ता होता है। pic.twitter.com/FyAj0c5tzI
— Vikash Singh (@iSinghVikash) January 1, 2020
कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स का एक लेख मिला। लेख की मदद से हमें वायरल वीडियो से संबंधित सही जानकारी मिली।
सहारनपुर के देवबंद से कांग्रेस के विधायक रहे समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक विवादित बयान दिया था। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम गाने और वीडियो रिकॉर्डिंग करने को अनिवार्य कर दिया था। जिसके बाद से 15 अगस्त के मौके पर मदरसों में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य किए जाने के विरोध में SP लीडर ने विवादित बयान दिया था। इस मामले पर माविया ने टीवी चैनल पर बहस के दौरान कहा कि पहले हम मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी। दुनिया में कहीं भी मुसलमान हो पहले मुसलमान है फिर किसी देश का नागरिक। वहीं पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को 2 साल पुराना यानि 16 अगस्त, 2017 का पाया है।


माविया अली के विवादित बयान को ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया था।
Pehle musalman hain phir Hindustani, duniya mein kahin bhi musalman ho pehle musalman hai phir kisi desh ka naagrik: Maviya Ali,SP pic.twitter.com/s9F8EPWU1d
— ANI UP (@ANINewsUP) August 14, 2017
हमारी पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को 2 साल पुराना पाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने के लिए दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विवादित बयान दिया है। जबकि हमारी पड़ताल में हमने जाना कि SP लीडर माविया अली द्वारा हम मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी है वाला विवादित बयान दिया गया था।
Tools Used:
Google Keywords Search
Twitter Search
Result: Old Video
(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022