Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Viral
बीते 8 सितंबर को नेपाल में सरकार के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद सहित कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसी बीच एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि काठमांडू के मेयर बालेन शाह नेपाल के नए पीएम बनाये गए हैं। गणेश विसर्जन को लेकर भी एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहा। दावा किया गया कि गणेश विसर्जन यात्रा पर मुस्लिमों ने पत्थरबाजी की।
पंजाब में आई बाढ़ को लेकर भी एक मार्मिक वीडियो काफी शेयर किया गया। वीडियो के जरिए दावा किया गया कि बाढ़ के पानी से एक बच्चा अपनी मृत मां के शव को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। एक अन्य वीडियो के जरिए दावा किया गया कि बुर्किना फासो के राष्ट्रपति ने भारत के साथ 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनाज समझौते की घोषणा की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने भाषण में खुद की तुलना महान फुटबालर पेले से की। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि बालेन शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मुस्लिमों ने गणेश विसर्जन यात्रा पर अपने घरों की छत से पत्थरबाजी की। हमारी पड़ताल में यह दावा झूठा साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

बाढ़ के पानी से अपनी मृत मां को बाहर निकालने की कोशिश करते एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। दावा किया गया कि यह वीडियो पंजाब में आई बाढ़ से संबंधित है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्रोरे ने भारत के साथ 14 अरब अमेरिकी डॉलर के अनाज समझौते की घोषणा की है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने खुद की तुलना महान फुटबालर पेले से कर दी। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
Runjay Kumar
September 13, 2025
Runjay Kumar
September 12, 2025
JP Tripathi
September 12, 2025