Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Bihar Assembly Election 2025
वोट चोरी के आरोप में चिराग पासवान हुए गिरफ्तार।
वायरल दावा गलत है। यह वीडियो करीब 3 साल पुराना है।
वोट चोरी के आरोप में चिराग पासवान गिरफ्तार। वायरल पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है वोट चोरी के आरोप में एलजेपी (आर) के मुखिया चिराग पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि चिराग ने पटना में वोट चोरी करने के लिए ईवीएम लगाया था। कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें चिराग पासवान की हालिया गिरफ्तारी से संबंधित कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वीडियो में मौजूद ऑडियो को ध्यान से सुना।
वीडियो में कहा जा रहा है, “ये देखिए चिराग पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनके तमाम कार्यकर्ता उनके साथ गाड़ी पर जा रहे हैं। अब उन्हें सचिवालय थाना ले जाया जाएगा। पटना का बेली रोड पूरी तरह से रणक्षेत्र।” संबंधित कीवर्ड्स को गूगल सर्च करने पर हमें Live Cities के यूट्यूब चैनल पर 15 फरवरी 2022 को अपलोड किए गए दो वीडियो मिले। दोनों वीडियो में वायरल क्लिप से जुड़े दृश्य मौजूद हैं। वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि पटना में राजभवन मार्च के दौरान लोजपा नेता चिराग पासवान को गिरफ्तार किया गया था और उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। बतौर रिपोर्ट, चिराग को हिरासत में लेकर सचिवालय थाना ले जाया गया था।
पढ़ें- क्या बिहार चुनाव में अभिनेता सोनू सूद ने खेसारी लाल यादव का समर्थन किया?
खोजने पर हमें न्यूज पीआर नामक यूट्यूब चैनल पर भी 15 फरवरी 2022 को अपलोड किए गए वीडियो में वायरल क्लिप के दृश्य दिखाई दिए। इस वीडियो में वही बातें बोली जा रही हैं, जो वायरल क्लिप में मौजूद हैं।
पड़ताल के दौरान हमें आजतक, दैनिक जागरण और अमर उजाला द्वारा इस पूरे मामले पर फरवरी 2022 में प्रकाशित रिपोर्ट्स मिलीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि नीतीश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चिराग पासवान और उनके कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक के लिए मार्च निकाला था। इस दौरान कार्यकताओं और पुलिस में झड़प हो गई। इस झड़प में एक महिला कार्यकर्ता घायल भी हो गई थीं। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठी चार्ज किया और चिराग पासवान को गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में चिराग पासवान औपचारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा नहीं थे। साल 2023 में वे एनडीए में शामिल हो गए थे।
हमारी पड़ताल में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि वोट चोरी के आरोप में चिराग पासवान की गिरफ़्तारी का दावा फर्जी है। करीब 3 साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Sources
Video Reports Live Cities, Feb 15, 2022
Video Report News PR, Feb 15, 2022
Report Aajtak, Feb 15, 2022
Report Amar Ujala, Feb 15, 2022
Report Dainik Jagran, Feb 15, 2022
Runjay Kumar
November 27, 2025
Runjay Kumar
November 26, 2025
Salman
November 25, 2025