Sunday, April 27, 2025

Elections 2022

क्या चुनावी वर्ष के अंत में 2 होने पर यूपी में बनती है सपा की सरकार? भ्रामक दावा वायरल है

banner_image

सोशल मीडिया पर एक टेम्पलेट शेयर कर दावा किया गया है कि जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है ,उसमें यूपी के अंदर सपा की सरकार बनती है। वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी इसलिए अब यूपी में 2022 में भी सपा की सरकार बनेगी। 

एक यूजर ने इस टेम्पलेट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘2022 में समाजवादी आ रहे हैं.’

जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है
FB Screenshot

उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है। 

जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है
FB Screenshot

उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है। 

जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है
FB Screenshot

उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है। 

जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है
FB Screenshot

उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है। 

वायरल टेम्पलेट को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है। 

Tweet Post

उपरोक्त ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है।

Tweet Post

14 जनवरी 2022 को नवभारत टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव 7 चरणों में होंगे। 10 फरवरी 2022 को चुनाव शुरू होगा और 10 मार्च 2022 को चुनाव के नतीज़े आएंगे। इसी बीच एक टेम्पलेट को शेयर कर दावा किया गया है कि जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है, उसमें सपा की सरकार बनती है, वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी, इसलिए अब यूपी में 2022 में भी सपा की सरकार बनेगी।

Fact Check/Verification

क्या जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उस साल यूपी में सपा की सरकार बनती है? वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी? इस दावे का सच जानने के लिए हमने चुनाव आयोग की वेबसाइट को खंगालना शुरू किया।

इस दौरान हमें जो जानकारी प्राप्त हुई उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1951, 1957, 1962, 1967, 1969, 1974, 1977, 1980, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में हुए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1992 में विधानसभा चुनाव नहीं हुए थे।


जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है
Screenshot

1992 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ही नहीं हुए थे तो उस साल समाजवादी पार्टी या किसी भी दल की सरकार बनने का सवाल ही नहीं उठता है। 

इसके बाद हमने यह खोजना शुरू किया कि क्या उत्तर प्रदेश में 2002 में सपा की सरकार बनी थी। इस प्रक्रिया के दौरान हमें 26 नवम्बर 2021 को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। प्राप्त लेख के मुताबिक, 2002 के यूपी चुनाव में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। लेकिन 2002 में समाजवादी पार्टी सूबे में सरकार बनाने में असफल रही थी। बतौर लेख, बसपा और भाजपा ने 2002 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई थी। 3 मई, 2002 को मायावती तीसरी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी। 

हालांकि, बसपा और भजपा का गठबंधन 2003 में टूट गया और तत्कालीन सरकार गिर गई। इसके बाद 29 अगस्त 2003 को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और मुलायम सिंह यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ग्रहण किया।

उत्तर प्रदेश में 2002 में भाजपा और बसपा गठबंधन की सरकार बनी थी। ‘उत्तर प्रदेश में 2002 में सपा की सरकार बनी थी’ यह दावा गलत है। 

पड़ताल के अगले चरण में हमने यह खोजना शुरू किया कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनी थी। इस प्रक्रिया के दौरान हमें 8 मार्च 2017 को Timesofindia द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। बतौर लेख, सूबे में 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश में 2012 में सपा की सरकार बनी थी, यह दावा सही है। 

Read More: क्या अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर यूपी में बनाएंगे 2000 नई मस्जिदें? फेक दावा वायरल है

Conclusion

इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ‘जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है, वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी’ यह दावा भ्रामक है। 

Result: Misleading/Partly False

Our Sources

Election Commission Of India : https://eci.gov.in/files/category/92-uttar-pradesh/

Amar Ujala : https://www.amarujala.com/lucknow/the-era-of-martyrdom-of-principles-the-bjp-which-was-betrayed-twice-formed-mayawati-s-government-but-could-not-fulfill-it-even-for-the-third-time

Times Of India: https://timesofindia.indiatimes.com/elections/assembly-elections/uttar-pradesh/news/uttar-pradesh-assembly-election-results/articleshow/57510988.cms

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
Newchecker footer logo
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

17,944

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage