Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact check
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले बाद 6/7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने कई बार सीमा उल्लंघन करते हुए भारत पर हमले का प्रयास किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे हालिया संघर्ष के बीच सोशल मीडिया में फर्जी खबरों की बाढ़ आ गई। कई असंबंधित वीडियो और तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स ने फर्जी खबरें फैलाई, जिनका फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि यह वीडियो भारत के हमले से तबाह हुए कराची पोर्ट का है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारतीय फाइटर जेट जगुआर को निशाना बनाया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो यह कहकर शेयर किया जाने लगा कि भारत ने हवाई हमले में पाकिस्तान की एक मस्जिद को तबाह कर दिया। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोगों के दुख में पाकिस्तानी न्यूज़ एंकर रोने लगी। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पाकिस्तान ने बहावलपुर में भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
Salman
November 13, 2025
Salman
November 12, 2025
JP Tripathi
November 11, 2025