शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमFact Checkअमिताभ बच्चन ने गणपति के मुख दर्शन की पांच साल पुरानी वीडियो...

अमिताभ बच्चन ने गणपति के मुख दर्शन की पांच साल पुरानी वीडियो क्लिप को अभी का बताकर किया शेयर

देशभर में आज से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक चलेगा। इस उत्सव को भगवान श्री गणेश के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इसी बीच फिल्म अभिनेता अभिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लालबाग के राजा गणपति का 56 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को उत्सव में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लालबाग के गणपति की मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है, ‘इस वर्ष के लालबाग के राजा की मूर्ति के पहले दर्शन।’ 

आर्टिकल लिखे जाने तक अमिताभ द्वारा किए गए ट्वीट को 1500 से ज्यादा लोग रिट्वीट और 19 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। 

इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर कई अन्य यूज़र्स द्वारा भी शेयर किया गया है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp नंबर (9999499044) पर भी वायरल दावे की सत्यता जानने की अपील की गई थी।

अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए ट्वीट के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है।  

Fact Check/Verification

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को InVID की मदद से कुछ कीफ्रेम्स में बदला। फिर एक कीफ्रेम को Google Reverse Image Search की मदद से खोजना शुरू किया। इस प्रक्रिया में हमें Siddhesh Bapte नामक YouTube चैनल पर 1 सितंबर, 2016 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो के शीर्षक (Title) में “लालबाग के राजा का फर्स्ट लुक 2016 लिखा हुआ है।” 

इसके बाद हमने YouTube पर कुछ अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया तो हमें राजश्री मराठी (Rajshri Marathi) और Loksatta Live के आधिकारिक चैनल पर 1 सितंबर, 2016 को अपलोड किए गए दो वीडियो मिले। प्राप्त वीडियो के विवरण (Description) में ‘लालबागचा राजा का मुख दर्शन’ (First Look of Lalbaugcha Raja) लिखा हुआ है।     

YouTube खोजते समय हमें लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) का 2016 का प्रोमो वीडियो भी मिला। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को देखा जा सकता है। 2016 में जब गणपति का मुख दर्शन हुआ था उस दौरान बिग भी वहां पर मौजूद थे।

क्या कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव से संबंधित कोई गाइडलाइन्स (Guidelines) जारी की है, यह जानने के लिए कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें 29 जून, 2021 को Times of India और Live Mint द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि इस वर्ष गणेश उत्सव में गणपति की मूर्ति की ऊंचाई केवल दो से चार फीट होनी चाहिए। दिशानिर्देशों के अनुसार चार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाली मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं है।   

गणपति के मुख दर्शन की पांच साल पुरानी वीडियो क्लिप
गणपति के मुख दर्शन की पांच साल पुरानी वीडियो क्लिप

ट्विटर खंगालते समय हमें लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के आधिकारिक हैंडल से 8 सितंबर, 2021 को किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट के ज़रिए उन्होंने बताया, “हमने बप्पा का फर्स्ट लुक (First Look) अभी जारी नहीं किया है। हम सभी लालबागचा के राजा की पहली झलक को जारी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। गणपति की पहली झलक हम 10 सितंबर को सुबह 10:30 बजे मंडल के आधिकारिक यूट्यूब (YouTube), फेसबुक (Facebook) और वेबसाइट (Website) पर जारी की जाएगी। गणपति बप्पा मोरया!!!”

लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 10 सितंबर 2021 को बप्पा के फर्स्ट लुक (First Look) के वीडियो को ट्वीट किया गया है। 2 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा गया है, “लालबागचा राजा के प्रथम दर्शन 2021 (Lalbaugcha Raja First Look 2021).”

Read More: क्या हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की सड़क हादसे में हुई मौत? जानें वायरल दावे का सच

Conclusion

हमारी पड़ताल में साफ होता है कि गणपति के मुख दर्शन का वायरल हो रहा वीडियो 5 साल पुराना यानी सितंबर 2016 का है। अमिताभ बच्चन ने गणपति के मुख दर्शन की 5 साल पुराने वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया है।    


Result: False


Our Sources

Siddhesh Bapte

Times of India 

Live Mint 

Times of India 

Live Mint

Lalbaugcha Raja

Twitter


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular