Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। तस्वीर में साध्वी प्रज्ञा एक स्ट्रेचर पर लेटी हुई हैं और कुछ लोग उन्हें एंबुलेंस के अंदर लेकर जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि गोमूत्र से कोरोना के इलाज का ज्ञान देने वाली साध्वी प्रज्ञा अब खुद बीमार होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इस अस्पताल में उनका एलोपैथिक ट्रीटमेंट हो रहा है। कई यूजर्स इस तस्वीर को शेयर करते हुए तंज कस रहे हैं, “खुद तो साध्वी प्रज्ञा अपना इलाज भोपाल के बड़े एलोपैथिक अस्पताल में करवा रही हैं। जबकि अंध भक्तों को गोमूत्र पीने की सलाह देती हैं। आज खुद क्यों नहीं उस से अपना इलाज कर रही हैं।”
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना पर एक बयान देते हुए कहा था, “गोमूत्र पीने से फेफड़ों में संक्रमण नहीं होता है। वह खुद गोमूत्र पीती हैं, इसलिए उन्हें आज तक कोरोना नहीं हुआ। गोमूत्र पीने वालों को कोरोना नहीं होगा।”
पोस्ट से जुड़ा आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
हमारे द्वारा Crowdtangle टूल पर किए गए विश्लेषण से पता चला कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तस्वीर को इसी दावे के साथ हज़ारों सोशल मीडिया यूज़र्स ने शेयर किया है।
वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी एक रिपोर्ट Amar Ujala की वेबसाइट पर मिली। जिसे 18 मई 2016 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में साध्वी प्रज्ञा की तबीयत के बारे में बताते हुए वायरल तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार साध्वी प्रज्ञा कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी आखिरी इच्छा सिंहस्थ कुंभ में जाकर क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाना है। लेकिन उन पर चल रहे केस के कारण उनको ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। हालांकि इस रिपोर्ट में तस्वीर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के आधार पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी एक रिपोर्ट The Hindu पर मिली। जिसे 10 जनवरी 2013 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा की ये तस्वीर 9 जनवरी साल 2013 की है। उस दौरान वो स्तन कैंसर से जूझ रही थीं। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल ले जाया गया था। ये तस्वीर उसी दौरान की है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने साध्वी प्रज्ञा की तबीयत को लेकर कई कीवर्ड्स के जरिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें हाल-फिलहाल की ऐसे कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें ये कहा गया हो कि साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी है या फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमें उनकी बीमारी से जुड़ी आखिरी रिपोर्ट Aaj Tak की वेबसाइट पर मिली, जिसे 20 दिसंबर 2020 को प्रकाशित किया गया था।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की वायरल तस्वीर हाल-फिलहाल की नहीं बल्कि, साल 2013 की है। जिसे अब गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
Read More : क्या राजस्थान में हो रही है ऑक्सीजन की बर्बादी? करीब एक साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हो रहा है वायरल
Claim Review: बीजेपी नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। Claimed By: Viral Post Fact Check: False |
Amar Ujala-https://www.amarujala.com/india-news/police-to-take-sadhvi-pragya-for-simhasth-kumbh?pageId=1
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Saurabh Pandey
July 5, 2023
Neha Verma
April 18, 2020
Saurabh Pandey
April 1, 2021