Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बंद हो चुके भारतीय नोटों की गड्डियों को ठेले पर लहराते पाकिस्तानी बच्चों का वीडियो।
वायरल दावा गलत है। यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं, बल्कि लखनऊ का है।
बंद हो चुके भारतीय नोटों की गड्डियों को ठेले पर लहराते बच्चों का एक वीडियो पाकिस्तान का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, जहां कचरा ढोने वाले बच्चे पुराने भारतीय नोटों के साथ खेल रहे हैं।
वीडियो में बातचीत करते दो लोग ठेले वाले बच्चों से एक नोट मांगते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद बच्चे 500 रुपयों की गड्डी से निकालकर कुछ नोट उन्हें दे देते हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘पाकिस्तान में हमारे पुराने 500 रुपये के भारतीय नोट..।। कागज़ बेचने वाले लड़के अपने कचड़ा ठेले पर इन्हें लहरा रहे हैं। अब सवाल ये है कि पाकिस्तान में इतने अधिक मात्रा में भारतीय नोट कैसे पहुंचे.??’ पोस्ट का आर्काइव यहां देखें। यह वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी पाकिस्तान का बताकर तेजी से शेयर किया जा रहा है। ऐसे पोस्ट्स यहां और यहां देखें।

पाकिस्तान में भारतीय नोटों की गड्डियों को ठेले पर लहराते बच्चों का बताकर वायरल हुए वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। इस दौरान हमें Akhi Mishra नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 दिसंबर 2024 को अपलोड हुआ यह वीडियो मिला। हालांकि, इस पोस्ट में वीडियो से संबंधित कोई खास जानकारी नहीं मिली।

पड़ताल के दौरान हमें बृजेश मिश्रा नामक एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर इस वीडियो से संबंधित जानकारी मिली। 1 जनवरी 2025 को बृजेश ने मामले की जानकारी देते हुए वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके भतीजे के अकाउंट पर अपलोड हुआ था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया। उन्होंने बताया कि वे रास्ते से जा रहे थे, तभी उन्होंने एक ठेले पर कुछ लड़कों को पुराने नोटों की गड्डियों के साथ देखा और उनसे एक नोट मांगा था। यूजर ने वीडियो में पुराने नोटों को दिखाते हुए कहा कि वे उन बच्चों से मिलने भी जाने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में वीडियो के लोकेशन के बारे में नहीं बताया।
पढ़ें- क्या पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने गाया राम भजन?

2 जनवरी 2025 को बृजेश मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने उन बच्चों की मां से बात की है, जो वायरल वीडियो में बंद हो चुके भारतीय रुपयों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चे पाकिस्तान या उत्तराखंड के नहीं, बल्कि असम के रहने वाले हैं, जो लखनऊ में रहकर किसी तरह अपना गुजारा करते हैं।

इंस्टाग्राम यूजर बृजेश मिश्रा ने 2 जनवरी 2025 को कचरा ठेले पर दिख रहे बच्चों से मुलाक़ात का वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में वही बच्चे नजर आ रहे हैं, जो ठेले पर पुराने भारतीय नोटों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में बच्चों को गाना गाते हुए भी देखा जा सकता है।

पाकिस्तान का बताकर वायरल हुए इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने इंस्टाग्राम यूजर बृजेश मिश्रा से भी संपर्क किया है। उनका जवाब आने पर स्टोरी को अपडेट किया जायेगा।
हमारी पड़ताल में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो जाता है कि कचरे के ठेले पर बंद हो चुके भारतीय नोटों की गड्डियों को लहराते बच्चों का यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है।
Sources
Instagram post by akhimishra511 on December 27, 2024
Instagram post by brijeshmishra809gonda on January 1, 2025
Instagram post by brijeshmishra809gonda on January 2, 2025
Instagram post by brijeshmishra809gonda on January 2, 2025
Salman
November 13, 2025
Salman
November 12, 2025
JP Tripathi
November 11, 2025