Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन किया है। पहली बार जीतकर सदन पहुंची भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि डीटीसी बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा वाली योजना को बंद कर दिया गया है।
एक वीडियो में तलवारबाजी करती महिला का वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि ये महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। सनातन के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ को लेकर आए दिन कई ख़बरें सुर्खियां बटोरती हैं। एक पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया गया कि महाकुंभ में भूत भी नदी में डुबकी लगाते देखे गए हैं। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए। कई अन्य खबरों पर इस हफ्ते वायरल हुए फर्जी दावों का फैक्ट चेक, इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री DTC बस सेवा बंद कर दी गई है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि युद्ध कला का अभ्यास करती यह महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि हेलिकॉप्टर में लगे कैमरे में महाकुंभ में भूत स्नान करते दिखाई दिए हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक भीड़ के वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि यह वीडियो नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ का है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर के पास आग लगने से हजारों लोगों की मौत हो गई। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
JP Tripathi
March 1, 2025
Preeti Chauhan
February 19, 2025
Komal Singh
February 18, 2025