बीते 27 फ़रवरी को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन हो गया। आस्था के इस महापर्व में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। इस मेले को लेकर आये दिन सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल होती रहीं। एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि महाकुंभ स्थल पर एक अघोरी बाबा हवा में उड़ते देखे गए।
चैम्पियंस ट्राफी में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के नाम पर एक वीडियो वायरल होने लगा। दावा किया गया कि क्रिकेट में मिली हार के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान ने अपने खिलाड़ियों से तालियां बजवाई। बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। दावा किया गया कि शालिग्राम गर्ग ने धीरेन्द्र शास्त्री को पाखंडी कहा है। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हुए। इसी तरह कई अन्य ख़बरों पर वायरल हुए फेक दावों का फैक्ट चेक, इस रिपोर्ट में पढ़ें।
पढ़ें …. क्या महाकुंभ में उड़ते दिखे अघोरी बाबा?

क्या महाकुंभ में उड़ते दिखे अघोरी बाबा?
हवा में उड़ते एक अघोरी का वीडियो शेयर कर इसे प्रयागराज का बताया जाने लगा। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

भारत से हारने के बाद मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से बजवाई तालियां?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि भारत से हारने के बाद मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से तालियां बजवाई। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या धीरेन्द्र शास्त्री को उनके भाई ने कहा पाखंडी?
एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि धीरेन्द्र शास्त्री को उनके भाई ने पाखंडी कहा है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही खरीदी 50 लाख की कार?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही 50 लाख की कार खरीदा है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

महाकुंभ में पुलिस लाठीचार्ज का बताकर वायरल हुआ वीडियो कोलकाता का निकला
लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस का एक वीडियो शेयर कर इसे महाकुंभ का बताया जाने लगा। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।