सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सनातन धर्म को गन्दा बताया है। बीते दिनों देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जाने लगा कि ईद के इस मौके पर उज्जैन में मुस्लिमों की भीड़ ने हिन्दुओं की बर्बादी के नारे लगाए। वक्फ संशोधन बिल को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई दावे सुर्ख़ियों में रहे। एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि बिल का विरोध करने पर लखनऊ में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हुए। कई अन्य खबरों पर इस हफ्ते शेयर किये गए फर्जी दावों का सच, इस रिपोर्ट में पढ़ें।

क्या ममता बनर्जी ने सनातन धर्म को कहा गंदा?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सनातन धर्म को गंदा कहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

उज्जैन में ईद पर हिंदुओं की बर्बादी के लगे नारे?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि मुस्लिमों की एक भीड़ ने उज्जैन में हिन्दुओं के खिलाफ नारेबाजी की है। हमारी जाँच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लखनऊ पुलिस ने बरसाई लाठियां?
एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास करती महिला का पांच साल पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो के जरिये दावा किया कि हालिया दिनों में योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो पांच साल पुराना है। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या चैत्र नवरात्रि पर राहुल गांधी ने की वैष्णो देवी की पैदल यात्रा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि चैत्र नवरात्रि पर राहुल गांधी ने वैष्णो देवी की पैदल यात्रा की है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।