ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई की जानकारी देने के लिए भारत की तरफ से कई प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों में पहुंचे थे। इन्हीं में से एक प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कर रहे हैं। इस दौरे पर यह प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले अमेरिका पहुंचा था। इसी बीच शशि थरूर के एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। क्रैश हुए एक विमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दावा किया गया कि 220 हज यात्रियों को लेकर जा रहा विमान लाल सागर के पास क्रैश हो गया। इसी तरह एक अन्य वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि सीज़फायर के बाद जम्मू-कश्मीर से लौट रहे सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी हुई है। एक पोस्ट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इंडोनेशिया में समुद्र से भगवान विष्णु की हजारों साल पुरानी मूर्ति मिली है। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हुए।

क्या ऑपरेशन सिंदूर के बाद शशि थरूर ने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका जाकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह दावा भ्रामक है। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या हज यात्रियों को लेकर जा रहा विमान लाल सागर के पास क्रैश हो गया?
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि मॉरीटानिया से हज यात्रियों को लेकर जा रहा विमान लाल सागर के पास क्रैश हो गया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या सीज़फायर के बाद जम्मू-कश्मीर से लौट रहे सुरक्षाबलों पर हुई पत्थरबाजी?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर से लौट रहे सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की गई थी। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या इंडोनेशिया में समुद्र से मिली भगवान विष्णु की हजारों साल पुरानी मूर्ति?
एक वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इंडोनेशिया में समुद्र से भगवान विष्णु की हजारों साल पुरानी मूर्ति मिली है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी की तस्वीर पर चढ़ाई माला?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।