Tuesday, December 23, 2025

Fact Check

क्या मुंबई में ‘ताउ ते’ चक्रवात से मची तबाही का है ये वायरल वीडियो?

Written By Pragya Shukla
May 18, 2021
banner_image

‘ताउ ते’ चक्रवात (Tauktae Cyclone) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात की वजह से कई इलाकों में हवा की गति तकरीबन 200 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई है। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र को प्रभावित करने के बाद अब ये चक्रवात गुजरात पहुंच चुका है। मुंबई में इस चक्रवात के कारण काफी तबाही देखने को मिली। कई इलाकों में हर तरफ पानी भर गया, तो वहीं कई जगह बीच सड़क पर पेड़ टूटकर गिरने की घटनाएं भी सामने आयी हैं। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई में इस तूफान के कारण मची एक तबाही का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पार्किंग की जगह पर बहुत सारी गाड़ियां खड़ी हुई है। वहां पर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है। कुछ देर बाद एक छत टूटकर गाड़ियों पर गिर जाती है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित Trident hotel का है। जहां पर तूफान की चपेट में आने के बाद गाड़ियां टूट कर तबाह हो गई।

पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

https://twitter.com/BitterTruth95/status/1394229665783377930

पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

'ताउ ते' चक्रवात
मुंबई में ‘ताउ ते’ चक्रवात

Fact Check/Verification

सच जानने के लिए हमने वीडियो को InVID टूल की मदद से कीफ्रेम्स में बदला। फिर एक कीफ्रेम की सहायता से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें यह वायरल वीडियो एक अरबी फेसबुक पेज पर मिला। जिसे 27 मार्च 2021 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए अरबी भाषा में लिखा गया है, ‘अल मघरीब सड़क पर भारी बारिश के कारण छत टूट कर गिर गई।  

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने कुछ कीवर्ड्स के जरिए गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें अरबी भाषा में प्रकाशित वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट An-Nahar की वेबसाइट पर मिली। जिसे 26 मार्च 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो सऊदी अरब का है। वायरल वीडियो में पिछले साल जुलाई 2020 की डेट का स्टाम्प भी देखा जा सकता है।

मुंबई में ताउ ते चक्रवात
मुंबई में ‘ताउ ते’ चक्रवात का नहीं है ये वीडियो

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने एक बार फिर गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी अरबी भाषा में प्रकाशित Al Jazeera की एक रिपोर्ट मिली। जिसे 1 अगस्त 2020 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार सऊदी अरब स्थित मदीना में मूसलाधार बारिश होने के कारण काफी तबाही हुई थी। इस तबाही के कई वीडियोज और तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। वायरल हो रहा वीडियो भी उसी में से एक था। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो का ‘ताउ ते’ चक्रवात से कोई संबंध नहीं है।

'ताउ ते' चक्रवात

मुंबई में आए ‘ताउ ते’ चक्रवात का नहीं है ये वायरल वीडियो

सर्च के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ा एक ट्वीट AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिला। जिसे 17 मई को पोस्ट किया गया था। इस ट्वीट में एक वीडियो को शेयर करते हुए वायरल दावे को गलत बताया गया है।

ट्वीट में लिखा गया है कि वायरल वीडियो मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित ट्रायडेंट होटल का नहीं है। यहां पर ना ही कोई पेड़ गिरा है और ना ही पार्किंग की छत गिरी है। वायरल वीडियो किसी और जगह का है। साथ ही होटल के एक वीडियो को जारी करते हुए चक्रवात के बाद के दृश्य को भी दिखाया गया है। 

Conclusion

हमारी पड़ताल में मिले तथ्यो के मुताबिक वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो मुंबई में ‘ताउ ते’ चक्रवात द्वारा मचाई गई तबाही का नहीं है। वायरल वीडियो सऊदी अरब में साल भर पहले आए एक तूफान का है।

Read More : क्या राजस्थान में हो रही है ऑक्सीजन की बर्बादी? करीब एक साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ हो रहा है वायरल

Result: Misleading

Claim Review: मुंबई में ‘ताउ ते’ चक्रवात द्वारा मचाई गई तबाही का है ये वीडियो।
Claimed By: Viral Social Media Post
Fact Check: Misleading

Our Sources

Twiiter –https://twitter.com/airnews_mumbai/status/1394217456152031235

Al Jazeera-https://www.aljazeera.net/news/politics/2020/8/1/%D8%A7%D8%A7-79

 An-Nahar –https://www.annahar.com/arabic/%D8%A7%D9%84%D9%86%D9%87%D8%A7%D8%B1%D8%AA%D8%AA%D8%AD%D9%82%D9%82/26032021082346100

Facebook –https://www.facebook.com/groups/1489650458002801/permalink/2564314210536415/


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

20,658

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage