शनिवार, जुलाई 27, 2024
शनिवार, जुलाई 27, 2024

होमहिंदीबलूचिस्तान में चीन और पाकिस्तान का झंडा जलाए जाने का 3 साल...

बलूचिस्तान में चीन और पाकिस्तान का झंडा जलाए जाने का 3 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

Claim:

बलूचिस्तान में बलूच कार्यकर्ताओं ने CPEC के अवैध निर्माण के विरोध में चीन और पाकिस्तान का झंडा जलाया है। 

Verification:

ट्विटर पर एक वीडियो साझा की जा रही है जिसमें गुस्साए लोग पाकिस्तान और चीन के झंडे जलाते हुए नज़र आ रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि बलूच कार्यकर्ताओं ने CPEC के अवैध निर्माण में चीन और पाकिस्तान का झंडा जलाया है। 

ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 985 बार शेयर किया जा चुका है और 1900 बार लाइक किया गया है। 

यह वीडियो तेजी से ट्विटर और फेसबुक पर शेयर हो रही है।

कुछ कीवर्ड्स की मदद से Google खंगालने पर हमें दैनिक जागरण का एक लेख मिला। इस लेख में वायरल वीडियो की कुछ तस्वीरें मिली जिससे हमें यह जानने में मदद मिली कि बलूचिस्तान का यह वीडियो अभी का नहीं है। 

लेकिन पुख्ता जानकारी के लिए हमने वायरल वीडियो को YouTube पर खंगाला जहां हमें ABP News  और ZEE News का वीडियो मिला। ABP News और ZEE News के वीडियो को देखने के बाद हमें सही जानकारी मिली।

वायरल हो रहा वीडियो बलूचिस्तान में CPEC के विरोध के दौरान का है। यह विरोध चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर के लिए किया गया था और इस विरोध में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं थी। 

हमारी पड़ताल में पता चला कि बलूचिस्तान का वायरल हो रहा वीडियो अक्टूबर 2016 का है। लेकिन लोगों को भ्रमित करने के लिए सालों पुराने वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है।

Tools Used:

  • Google Keywords Search
  • YouTube

Result: Old Video  

Most Popular