Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बीते दिनों वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों में पास हो गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब यह कानून बन चुका है। देश के विपक्षी दलों ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया। इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी का एक वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि प्रियंका ने सड़कों पर उतरकर इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। तेलंगाना में जंगलों की कटाई के सन्दर्भ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावा किया गया कि जंगलों को काटने पहुंचे बुलडोजर पर हाथी ने हमला कर दिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर के जरिए दावा किया गया कि उन्होंने मुख्तार अब्बास नकवी के घर जाकर ईद की बधाई दी है। हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए। कई अन्य खबरों पर इस हफ्ते वायरल हुए फर्जी दावों का फैक्ट चेक, इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि हैदराबाद में जंगलों को काटने पहुंची जेसीबी से एक हाथी भिड़ गया। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी का एक वीडियो इस आशय के साथ वायरल हो गया कि उन्होंने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के घर जाकर ईद की बधाई दी है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी संसद में मौजूद नहीं थे और सिर्फ वोटिंग के लिए गए थे। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश के रीवा के पुलिस कप्तान आबिद खान के इशारे पर एक मंदिर के पुजारी को पुलिस ने पीट दिया। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
Komal Singh
April 9, 2025
Runjay Kumar
April 9, 2025
Runjay Kumar
April 7, 2025