Claim
नासा की अनुमति के बिना अमेरिका के राष्ट्रपति भी स्पेस सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकते और यहां इंडिया में पीएम नरेंद्र मोदी मीडिया को लेकर इसरो के अंदर पहुंच गए।
Verification
ट्विटर पर Mini Muvel नामक हैंडल से दावा किया गया है कि अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष भी NASA की अनुमति के बिना अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। लेकिन यहां भारत मेंं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को भी साथ लेकर इसरो मुख्यालय में घुस गए।
NASA की परमिशन के बिना अमरीकन राष्ट्रपति भी NASA के आसपास नही भटक सकता,
और यहाँ वो मीडिया तक को साथ लेकर घुस गया।— Mini Muvel (@MiniMuvel) September 9, 2019
सत्यता प्रमाणित करने के लिए हमनें ट्विटर पर किए गए इस दावे की पड़ताल शुरू की। गूगल पर ‘What is the President’s role in NASA?’ जैस कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया तो हमें वीकिपीडिया पर लेख मिला जिसमें लिखा गया है, ‘नासा के प्रमुख और उप प्रमुख, US सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी के सर्वोच्च रैंक वाले अधिकारी हैं। नासा प्रमुख अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए वरिष्ठ अंतरिक्ष विज्ञान सलाहकार के रूप में कार्य करता है।’
लेकिन हमें इस लेख से यह पता नहीं चला कि अमेरिकी राष्ट्रपति को नासा मुख्यालय में प्रवेश करने के लिए उसके प्रमुख की इजाज़त लेनी होती है या नहीं। इसलिए हमनें पड़ताल को आगे बढ़ाया। खबर की पुष्टि के लिए हमने नासा की वेबसाइट भी खंगाली। लेकिन इस तरह की कोई पाॅलिसी या आदेश के बारे में जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद वायरल ट्वीट की सत्यता जानने के लिए ‘Power of US President’ जैसे कीवर्ड्स की मदद से गूगल में खंगाला तो हमें वीकिपीडिया का एक लेख मिला। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारों को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें राष्ट्रपति किन-किन एजेंसियों के अधिकारी को नियुक्त कर सकते हैं इस बारे में जानकारी दी गई है। इस लेख में भी कहीं पर भी राष्ट्रपति के नासा प्रवेश को लेकर कोई नियम या आदेश का जिक्र नहीं है। हालांकि विकिपीडिया की जानकारी को पुख्ता नहीं माना जा सकता इसलिए हमनें पड़ताल जारी रखी।
इस दौरान हमें स्पेस.काॅम का लेख मिला जिसमें अबतक के अमेरिकी राष्ट्रपतियों का अंतरिक्ष में खोज को लेकर जो विज़न था उसके बारे में बताया है।
पड़ताल के दौरान नासा के प्रशासकों की नियुक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है इस बारे में भी जानकारी मिली। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नासा के प्रमुख के रुप में जिम ब्रिडेंस्टाइन को नियुक्त किया गया है।
कई लेख और समाचारों को पढ़ने के बाद भी इस वायरल हो रहे तथ्य की प्रमाणिकता साबित नहीं हो पाई। इससे साफ होता है कि नासा द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को बिना अनुमति के प्रवेश न देने का कोई प्रावधान नहीं बनाया गया है।
Tools Used
- Twitter Advanced Search
- Google keywords Search
Result- Misleading