शनिवार, अप्रैल 27, 2024
शनिवार, अप्रैल 27, 2024

होमFact Checkक्या थॉमस एल्वा एडिसन ने किया था बल्ब का आविष्कार?

क्या थॉमस एल्वा एडिसन ने किया था बल्ब का आविष्कार?

Common Myth

बल्ब का अविष्कार थॉमस एल्वा एडिसन ने किया था, ये हम सभी को स्कूलों में पढ़ाया जाता है। कितनी बार ये सवाल सामान्य ज्ञान के पेपर में भी पूछा गया है और हम सभी ने इसका जवाब वही दिया जो हमें स्कूलों में बताया गया लेकिन क्या थॉमस एल्वा एडिसन ही वो शख्स थे जिन्होंने बल्ब का अविष्कार किया था?

Fact

दरअसल जब एडिसन ने इस पर काम करना शुरू किया, तब तक बल्ब लंबे समय तक था लेकिन अलग रूप में। दुनियाभर के लगभग 20 आविष्कारकों ने इस पर विभिन्न पेटेंट का मसौदा तैयार किया था। 1806 में, हम्फ्रे डेवी ने रॉयल सोसाइटी को अपना इलेक्ट्रिक लैंप दिखाया लेकिन ये जल्दी ही बुझ गया जिसे सुधारने की कई कोशिशें की गई। 1841 में, ब्रिटिश आविष्कारक फ्रेडरिक डेमोलेन्स ने अपने बल्ब को एक ग्लास के अंदर रखा। 1845 में, अमेरिकी जे.डब्ल्यू स्टार ने वैक्यूम और कार्बन बर्नर का उपयोग कर पेटेंट हासिल किया। रसायनशास्त्री जोसेफ स्वान ने विभिन्न सामग्रियों के बर्नर के साथ प्रयोग करना शुरू किया, लेकिन इनमें से कोई भी ज्यादा समय तक नहीं चल सके। 

एडिसन ने केवल पहले से मौजूद योजनाओं में कुछ सुधार किए। एडिसन और उनकी टीम ने बांस के बर्नरों का इस्तेमाल किया जो 600 घंटे तक जल सकते थे। इससे एडिसन के पूरे मोहल्ले, या यहाँ तक कि एक शहर को भी रोशन करने में मदद मिल सकती थी। 1882 तक, उन्होंने एडीसन इलेक्ट्रिकल लाइट कंपनी बनाई थी, जो न्यूयॉर्क शहर को बिजली की रोशनी प्रदान करती थी। 

Sources


(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular