शनिवार, अप्रैल 27, 2024
शनिवार, अप्रैल 27, 2024

होमFact CheckFact Check: क्या हिंदुत्व का प्रचार करने मक्का पहुंची भारतीय साधुओं की...

Fact Check: क्या हिंदुत्व का प्रचार करने मक्का पहुंची भारतीय साधुओं की टोली? यहां पढ़ें सच

Authors

Since 2011, JP has been a media professional working as a reporter, editor, researcher and mass presenter. His mission to save society from the ill effects of disinformation led him to become a fact-checker. He has an MA in Political Science and Mass Communication.

Claim
राम मंदिर बनने के बाद भारत से साधुओं की एक टोली मक्का के काबा में हिंदुत्व का प्रचार करने पहुंची।
Fact
यह दावा फ़र्ज़ी है। वीडियो में दिख रहे लोग इंडोनेशिया के मुस्लिम तीर्थयात्री हैं।

गेरुआ वस्त्र पहने कुछ लोगों के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये लोग भारतीय हिंदू हैं, जो राम मंदिर निर्माण होने के बाद हिंदुत्व का प्रचार करने मक्का पहुंचे हैं।

वीडियो के साथ एक गाना भी जोड़ा गया है – ‘हर घर में एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्री राम बोलेगा।’

Courtesy : fb/@ब्राह्मण की पुत्री 

Fact Check/Verification

वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें El Leyla Official नामक यूट्यूब चैनल पर 2 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। इस वीडियो में लोगों को ऐसे ही कपड़ों को पहने हुए देखा जा सकता है जैसा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह इंडोनेशिया के तीर्थ यात्रियों द्वारा क्यूबा मस्जिद के दर्शन का वीडियो है। साथ में हज और उमराह जैसे हैशटैग भी जोड़े गए हैं।

Courtesy : Youtube/@El Leyla Official

अब हमने वायरल वीडियो में दिख रही महिलाओं के परिधान और उमराह 2022 की इंडोनेशियाई तीर्थयात्रियों के परिधानों की तुलना की। देखने में दोनों एक समान लगते हैं। कपड़ों का रंग, उनकी सिलाई का ढंग और कपड़ों पर बना डिज़ाइन एक जैसा है।

Courtesy : fb/@ब्राह्मण की पुत्री, Youtube/@El Leyla Official

इस जानकारी के आधार पर हमने इंडोनेशिया से मक्का गए लोगों से जुड़ी जानकारी को खोजना शुरू किया। 13 सितम्बर, 2023 को CNN इंडोनेशिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘पूर्वी जावा के जोम्बंग, नगोरो जिले के एक गांव के निवासी 5 साल की बचत के बाद आखिरकार उमराह पर एक साथ जाने में सक्षम हुए।’ ज्ञात हो कि इस्लाम धर्म में उमराह का मतलब मक्का शहर जाकर अपने गुनाहों के लिए माफ़ी मांगना होता है। इस वीडियो में भी वायरल वीडियो जैसे ही परिधान में इंडोनेशियाई तीर्थ यात्रिओं को मक्का दर्शन की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है।

Courtesy: CNN Indonesia

Conclusion

अपनी जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि साधुओं की टोली का मक्का पहुंचकर हिंदुत्व का प्रचार करने के नाम पर वायरल हुआ यह दावा फर्जी है।

Result: False

Sources
Report by CNN Indonesia published on 13th December 2023.
Youtube video by El Leyla Official dated 2nd November 2022

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z

Authors

Since 2011, JP has been a media professional working as a reporter, editor, researcher and mass presenter. His mission to save society from the ill effects of disinformation led him to become a fact-checker. He has an MA in Political Science and Mass Communication.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular