पूरी दुनिया के लिए रूस-यूक्रेन विवाद (Russia-Ukraine Conflict) चिंता का विषय है। स्थिति कुछ इस तरह से बिगड़ रही है कि कई जानकार इसे तीसरे विश्व युद्ध की आहट भी मान रहे हैं। एक तरफ जहाँ रूस ने अपने न्यूक्लियर हथियारों को अलर्ट रहने की बात कही है, तो दूसरी तरफ अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबन्ध लगाए हैं। कुछ यूरोपियन देश, यूक्रेन को जंग में बने रहने के लिए हथियारों की सप्लाई भी कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अमेरिकी राष्टपति ने पुतिन को तानाशाह तक कह दिया। सोशल मीडिया सहित देश-दुनिया की मेन स्ट्रीम मीडिया में रूस- यूक्रेन युद्ध ट्रेंड कर रहा है। इस विवाद को लेकर कई फेक दावे भी शेयर किये जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव से सम्बंधित कई फेक दावे शेयर किये गए, जिनका हमारी टीम द्वारा फैक्ट चेक किया गया है।

क्या रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारत का हिस्सा?
रूस-यूक्रेन विवाद के बीच एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

वीडियो को लेकर चर्चा में आई यूपी की ग्राम प्रधान वैशाली यादव को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि हरदोई के सपा नेता महेंद्र यादव की बेटी वैशाली यादव ने अपने पिता के कहने पर घर से ही यूक्रेन में फंसे होने का फर्जी वीडियो बनाया. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।

क्या रूस के राष्ट्रपति ने भारत को दी धमकी?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि रूस ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर दखल ना दे। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

क्या बसपा प्रत्याशी ने सपा को हराने के लिए किसी अन्य दल को वोट देने को कहा?
सोशल मीडिया पर बसपा के एक प्रत्याशी का पत्र वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि बसपा प्रत्याशी ने अपील की है कि सपा को हराने के लिए जरूरत पड़े तो किसी भी अन्य दल को वोट दें। हमारी पड़ताल में पता चला की वायरल पत्र फर्जी है।

प्रतापगढ़ के कुंडा का नहीं है पोलिंग बूथ पर हुई धांधली का यह वीडियो
यूपी में चल रहे चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया गया कि प्रतापगढ़ के कुंडा में मतदान के दौरान धांधली हुई है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: [email protected]