गुरूवार, मई 2, 2024
गुरूवार, मई 2, 2024

होमFact CheckFact Check: क्या लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पैसे बांटते पकड़े गए...

Fact Check: क्या लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पैसे बांटते पकड़े गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी? जानें सच

Authors

Believing in the notion of 'live and let live’, Preeti feels it's important to counter and check misinformation and prevent people from falling for propaganda, hoaxes, and fake information. She holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambeshawar University and has been a journalist & producer for 10 years.

Claim

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान खुलेआम पैसे बांटते पकड़े गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।

Courtesy: X/@AdarshKatiyaINC

Fact

इस वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इसी वीडियो के साथ 13 फरवरी 2022 का एक्स पोस्ट मिला जिसमें इस वीडियो को 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बताया गया है।

Courtesy: X/@anupagrawal23

जांच में आगे हमने संबंधित की-वर्ड के साथ गूगल सर्च किया। जिससे हमें हिंदुस्तान, द लल्लनटॉप और न्यूज़ 18 द्वारा फरवरी 2022 में प्रकाशित ख़बरें मिलीं। इन ख़बरों में बताया गया है कि यह वीडियो 2022 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चुनाव क्षेत्र खटीमा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी वीडियो के साथ AAP प्रत्याशी एसएस कलेर द्वारा आरोप लगाए गए थे कि डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने के दौरान मुख्यमंत्री धामी लोगों को पैसे बांट रहे थे।

Courtesy: Hindustan

13 फरवरी 2022 के इस वीडियो में मुख्यमंत्री धामी पैसे बांटते नहीं दिख रहे हैं। लेकिन वीडियो में वे कैमरा बंद करने के लिए कहते नज़र आते हैं जिसकी वजह वीडियो में स्पष्ट नहीं है। 2022 में भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और तब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने इसे शेयर कर चुनाव आयोग से मामले पर संज्ञान लेने की गुहार की थी।

Courtesy: X/@AAPUttarakhand

जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पुष्कर सिंह धामी के खुलेआम पैसे बांटते पकड़े जाने का दावा फ़र्ज़ी है। हमने पाया है कि साल 2022 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के समय के वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 का बताकर शेयर किया जा रहा है।

Result: Missing Context

Sources
X post by @anupagrawal23 on 13 February 2022.
Report published by Hindustan on 13 February 2022.
Report published by News 18 on 14 February 2022.
Report published by on 15 February 2022.
X post by Aam Aadmi Party Uttarakhand on 13 February 2022.

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z

Authors

Believing in the notion of 'live and let live’, Preeti feels it's important to counter and check misinformation and prevent people from falling for propaganda, hoaxes, and fake information. She holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambeshawar University and has been a journalist & producer for 10 years.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular