Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं। इस युद्ध को लेकर सोशल मीडिया में फर्जी खबरों का बाजार गर्म है, तो वहीं दूसरी तरफ एमपी सहित देश के कई राज्यों में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों पर भी फ़ेक ख़बरें तेज़ी से शेयर की जा रही हैं। बुर्के में तिरंगा झंडा लेकर चल रही कुछ महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि ये फ़िलिस्तीनी महिलाएं हैं, जो इज़राइल के हमले से बचने के लिए भारतीय झंडा लेकर गाजा से पलायन कर रही हैं। चीन में गिराई गई बहुमंज़िला इमारतों के एक वीडियो को शेयर कर इसे गाजा में हो रहे इज़राइली हमले का बताया जाने लगा। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई फर्जी दावे सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहे। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह कई अन्य खबरों पर वायरल हुए टॉप 5 फ़ेक दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।
तिरंगा लिए बुर्का पहनी कुछ महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि ये महिलाएं गाजा से तिरंगा लेकर पलायन कर रही हैं और तिरंगा देखकर इजराइली सेना उनपर हमला नहीं कर रही है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह का कुर्ता फाड़ दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची ज़ारी होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को पीट दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
सोशल मीडिया पर धराशाई होती बहुमंजिला इमारतों के एक वीडियो को शेयर कर इसे गाजा का बताया जाने लगा। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
JP Tripathi
February 8, 2025
JP Tripathi
January 4, 2025
Komal Singh
December 21, 2024