Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर कहा जाने लगा कि यूपी पुलिस ने सपा नेता कमाल अख्तर की पिटाई कर दी है। दावा किया गया कि पुलिस ने उनके एक विवादित बयान के बाद यह कार्रवाई की है। पर्यटकों से भरे एक पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दावा किया गया कि यह उत्तराखंड का राम झूला पुल है, जो तूफान आने से डगमगाने लगा। कुछ लोगों की पिटाई करते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो तेजी से शेयर किया गया। दावा किया गया कि वीडियो दिल्ली का है, जहां पुलिस गो तस्करों को पीट रही है। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हए। कई अन्य मामलों पर शेयर किए गए फर्जी दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ें।
पढ़ें… क्या मुस्लिम शख्स ने अपनी भतीजी से किया निकाह?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि विवादित बयानबाजी के मामले में सपा नेता कमाल अख्तर को यूपी पुलिस ने पीट दिया। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
हिलते पुल पर फंसे कुछ लोगों का एक वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि यह उत्तराखंड का राम झूला पुल है। हालांकि, हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
कुछ लोगों की पिटाई करती पुलिस टीम का एक वीडियो वायरल होने लगा। दावा किया गया कि वीडियो दिल्ली का है, जहां गो तस्करों की पिटाई हो रही है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
कार सवार नकाबपोश बंदूकधारी लोगों के एक वीडियो को शेयर करते हुए इसे गुरुग्राम का बताया जाने लगा। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बंगाल में अकरम नामक मुस्लिम शख्स ने लव जिहाद में हिंदू लड़की को मारकर सूटकेस में पैक कर दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
Runjay Kumar
July 3, 2025
Runjay Kumar
June 5, 2025
Komal Singh
June 4, 2025