Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बीते 16 जुलाई को लखीसराय जिले में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम था। कार्यक्रम में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों भोजन थे। इसका ऐलान भी मंच से खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया और कहा था, ‘भोजन बना हुआ है, बढ़िया भोजन है, सावन वाला भी भोजन है और जो सावन माह को नहीं मानते उनके लिए भी भोजन है।” इसके बाद विपक्ष उनपर हमलावर हो गया। इसी बीच एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पीएम मोदी ने ललन सिंह की मटन पार्टी की आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से पुरी की जगन्नाथ यात्रा को ड्रामा कहा है।
पढ़ें- डांस का यह वीडियो बरेली में कांवड़ यात्रा पर कविता सुनाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार का नहीं है
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दावा किया गया कि यूपी के देवरिया में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के पांच दिन बाद अपनी बहू से निकाह कर लिया। एक मस्जिद में लगी आग का वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जाने लगा कि स्पेन की जनता ने बार्सिलोना की मस्जिद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी पर निशाना साधा है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को ड्रामा बताया है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक तस्वीर के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यूपी के देवरिया में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के पांच दिन बाद अपनी बहू से निकाह कर लिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जाने लगा कि स्पेन की जनता ने बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगा दिया। हमारी जाँच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि खाटूश्याम में श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सरेआम जुलूस निकाला। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
Raushan Thakur
December 9, 2025
Runjay Kumar
November 26, 2025
Runjay Kumar
November 25, 2025