शुक्रवार, मार्च 29, 2024
शुक्रवार, मार्च 29, 2024

होमFact CheckWeekly Wrap: इस हफ़्ते वायरल हुए टॉप 5 फेक दावों का फैक्ट...

Weekly Wrap: इस हफ़्ते वायरल हुए टॉप 5 फेक दावों का फैक्ट चेक, पढ़ें हमारी यह रिपोर्ट

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक पोस्ट शेयर कर दावा किया कि यात्रा के दौरान एक प्रशंसक ने राहुल गांधी को सचिन पायलट की तस्वीर भेंट की। अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो इस आशय के साथ शेयर किया जाने लगा कि उन्होंने इस गाने को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गाया है। नामीबिया से भारत आए चीतों को लेकर भी फर्जी दावे शेयर किए गए। एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि ये चीते हिरण का शिकार कर रहे हैं। इसके अलावा, कई अन्य मामलों पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने फर्जी दावे शेयर किए, जिनका सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

क्या कांग्रेस की एक समर्थक ने राहुल गाँधी को भेंट किया सचिन पायलट का स्केच?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट का एक स्केच वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि कांग्रेस समर्थक एक युवती ने राहुल गांधी को सचिन पायलट की तस्वीर भेंट की। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

हिरण का शिकार करते केन्या के चीतों का वीडियो भारत का बताया गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि नामीबिया से भारत लाये गए चीते जंगल में हिरण का शिकार कर रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की फोटोशॉप्ड तस्वीर गलत दावे के साथ हुई वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जाने लगा कि दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। हमारी पड़ताल में पता चला कि तस्वीर को एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाकर गलत दावा शेयर किया गया था। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

अभिनेता सलमान खान ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को नहीं समर्पित किया कोई गाना, फर्जी दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया गया कि अभिनेता सलमान खान ने अपने एक गाने को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को समर्पित किया है. हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

स्मृति ईरानी ने नहीं किया देवी दुर्गा का अपमान, अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि स्मृति ईरानी ने देवी दुर्गा का अपमान किया है. हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular