शनिवार, अप्रैल 20, 2024
शनिवार, अप्रैल 20, 2024

होमFact CheckWeekly Wrap: फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', बिहार की सियासी उठापटक और कॉमनवेल्थ...

Weekly Wrap: फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, बिहार की सियासी उठापटक और कॉमनवेल्थ गेम 2022 को लेकर शेयर किए गए फेक दावों का फैक्ट चेक

बीते 11 अगस्त को आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज को गई। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया का एक धड़ा जहां विरोध जाता रहा है तो वहीं, कुछ संगठन इसके समर्थन में भी दिखाई दिए। इस फिल्म को लेकर इस हफ़्ते कुछ ऐसे दावे शेयर किए गए जो हमारी पड़ताल में फेक साबित हुए। बिहार की सियासी उठापटक के बीच राजद और जेडीयू के महागठबंधन की सूबे में सरकार बन चुकी है। इस मामले पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ ऐसे कंटेंट शेयर किए जो हमारी पड़ताल में भ्रामक साबित हुए। कॉमनवेल्थ गेम 2022 को लेकर भी इस हफ्ते फर्जी दावे शेयर किये गए थे। इसके अलावा, कई अन्य मामलों पर इस हफ़्ते वायरल हुए टॉप 5 फर्जी दावों का फैक्ट चेक, हमारी इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

क्या आमिर खान ने कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म फ्लॉप हो गई?

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने कहा है कि, ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई और वह इसके फ्लॉप होने की जिम्मेदारी लेते हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या हिमा दास ने तोड़ा मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया जाने लगा कि हिमा दास ने मशहूर धावक मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फेक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन राजद के साथ नहीं जाएंगे?

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि उन्होंने कहा था कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन राजद के साथ कभी नहीं जाएंगे।’ हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या ED से बचने के लिए प्रियंका गांधी ने पुलिस के सामने गाया गाना?

सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि ED से बचने के लिए उन्होंने पुलिस के सामने गाना गाया। हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल हुए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

तमिलनाडु में नशे में धुत एक व्यक्ति के नाले में गिरने के वीडियो को दिल्ली का बताया गया

नशे में धुत एक व्यक्ति के नाले में गिरने के वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि यह वीडियो दिल्ली का है, और सरकार द्वारा शराब सस्ती किए जाने की वजह से ऐसा वाक्या देखने को मिल रहा। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular