Viral
Weekly Wrap: बिहार विधानसभा चुनाव और दिवाली से जुड़े इस हफ्ते के टॉप 5 फैक्ट चेक
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की आलोचना की है। बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक वीडियो भी सुर्खियों में रहा। दावा किया गया कि चुनावी मंच से उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है। एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर का प्रचार करने के लिए बीजेपी से निष्कासित नेता मनोहरलाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद बिहार पहुंच गए हैं। एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि सऊदी अरब में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी को अरबपति बताते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

क्या मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की आलोचना की है?
एक वीडियो के जरिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की आलोचना की है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या बिहार में चुनावी भाषण के दौरान रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बिहार के एक चुनावी मंच से पीएम मोदी की आलोचना की है। हमारी जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या मैथिली ठाकुर का चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे मनोहरलाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद?
एक तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि मनोहरलाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद मैथिली ठाकुर का चुनाव प्रचार करने बिहार पहुँच गए हैं। हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर एडिटेड है। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी अरबपति हैं?
सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी अरबपति हैं। हमारी जांच में यह दावा झूठा साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय दिवस का पुराना वीडियो सऊदी अरब में दिवाली मनाए जाने के दावे से वायरल
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो के जरिए दावा किया कि सऊदी अरब में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।