औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर बीते दिनों नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। इसी बीच एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि नागपुर हिंसा के बाद वहां के हिंदुओं ने मुस्लिमों के बॉयकाट की घोषणा की है। समुद में दो जहाजों के टकराने का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि इस हादसे में मर्चेंट नेवी के हजारों जवानों की मौत हो गई। अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाकर ख़ुशी का इजहार करती सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि यह उनका हालिया वीडियो है। एक महिला को थप्पड़ मारते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया। दावा किया गया कि प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने एक महिला किसान के साथ बदसलूकी की। हमारी पड़ताल में ये दावे भ्रामक साबित हुए। इस रिपोर्ट में पढ़ें, हफ्ते के टॉप 5 फैक्ट चेक।

क्या समुद्र में दो जहाजों के टकराने से शहीद हो गए हजारों जवान?
समुद्र में दो जहाजों के टकराने का वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि इस हादसे में हजारों सैनिकों की मौत हो गई। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या नागपुर हिंसा के बाद हिन्दुओं ने मुस्लिमों का किया बॉयकाट?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि औरंगजेब विवाद के बाद नागपुर में हुई हिंसा से दुखी होकर वहां के हिन्दुओं ने मुस्लिमों के बॉयकाट का फैसला किया है। हमारी जांच में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष पहुंचने का वीडियो धरती पर वापसी का बताकर वायरल
खुशी से झूमती अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का एक वीडियो इस दावे से शेयर किया जाने लगा कि यह उस समय का दृश्य है, जब वह धरती पर वापसी कर रही थी। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

महिला किसान को थप्पड़ मारते पंजाब पुलिसकर्मी का पुराना वीडियो वायरल
एक वीडियो को हालिया बताकर दावा किया गया कि पंजाब पुलिस के जवान ने एक प्रदर्शनरत महिला किसान को थप्पड़ मार दिया। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या लखनऊ में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की मौत?
एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि लखनऊ में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।