Saturday, December 13, 2025

Fact Check

Weekly Wrap: टोक्यो ओलंपिक से लेकर कई अन्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों तक, इस हफ़्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए टॉप 5 फेक दावों का Fact Check

Written By Newschecker Team
Jul 31, 2021
banner_image

इस हफ़्ते टोक्यो ओलंपिक और बारिश के कारण बची तबाही से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। एक महिला एथलीट की तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ कई अन्य दावे भी तेजी से वायरल होते देखे गए। हमारी टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ ऐसे ही फेक दावों की पड़ताल करके, उनका सच दुनिया के सामने रखा है।

क्या एंकर श्वेता सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया गया कि एंकर श्वेता सिंह ने इस बार के ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहां पर पढ़ा जा सकता है।

बैल के हमले में मारे गए व्यक्ति का वीडियो गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सड़क पर घूम रहा एक बैल, एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारते और उसे हवा में उछालते हुए दिख रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बकरीद वाले दिन हिन्दू देवता नंदी ने एक मुस्लिम व्यक्ति को जान से मार दिया। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहां पर पढ़ा जा सकता है।

रेसलर प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं जीता गोल्ड मेडल, भ्रामक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक महिला एथलीट की तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। जब हमने पड़ताल की तो पाया कि शेयर किया गया दावा गलत है।

पूरा फैक्ट चेक यहां पर पढ़ा जा सकता है।

क्या भारत में बेचे जाने वाले कैडबरी के उत्पादों में बीफ का इस्तेमाल होता है?

चॉकलेट बनाने वाली कंपनी कैडबरी की वेबसाइट के एक स्क्रीनशॉट को शेयर कर दावा किया गया कि कंपनी ने स्वीकार किया है, वह अपने उत्पादों में बीफ मिलाकर भारत में बेच रही है। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि ये दावा गलत है।

पूरा फैक्ट चेक यहां पर पढ़ा जा सकता है।

भारत की नहीं है बाढ़ के नाम पर वायरल हो रही यह तस्वीर

सोशल मीडिया पर बाढ़ में लोगों की दुर्दशा दिखाती एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि ये तस्वीर भारत के हालिया हालातों की है। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि तस्वीर बांग्लादेश की है।

पूरा फैक्ट चेक यहां पर पढ़ा जा सकता है।


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

20,573

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage